{"_id":"5a453c7e4f1c1b95188bc7f7","slug":"111514486910-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट हाकी के फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट हाकी के फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम हॉकी चैंपियन
रायबरेली। राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का गुरुवार को खेला गया फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। कांटे की टक्कर के बाद गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज ने लखनऊ मंडल को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। लखनऊ मंडल की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने फाइनल मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
खेल निदेशालय और हॉकी संघ के संयोजन में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन खेले गए फाइनल मैच में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और लखनऊ मंडल की टीमें आमने-सामने रहीं। अंतिम समय तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के खिलाफ गोल करने की कोशिश कीं, लेकिन कोई फैसला नहीं रहा। दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में भी दोनों टीमें बराबर रहीं। सडेनडेथ में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की आमीशा ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस तरह गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज विजेता और लखनऊ मंडल उपविजेता रही। मुख्य निर्णायक अजय कुमार सिंह, स्मिता दुबे, ऋषी कुमार, मनीष कुमार, सुधीर चंद्र शुक्ला, अशोक सोनकर रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने वरिष्ठ खिलाड़ी विजय नारायण मेहरोत्रा और सुशील कुमार शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर संतोष कुमार, निशा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह बोरा, मो. अयाज, मो. इम्तियाज आदि उपस्थित रहे।