{"_id":"59fdfd864f1c1bb6678b96b6","slug":"111509817734-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए घोषित किए प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए घोषित किए प्रत्याशी
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने अध्यक्ष पद के लिए घोषित किए प्रत्याशी
- शहर में पूर्व पालिकाध्यक्ष की पत्नी नसरीन बानो पर लगाया दांव
क्रासर
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सपा जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव की ओर से जारी की गई सूची में नगर पालिका शहर में पूर्व पालिकाध्यक्ष मो. इलियास की पत्नी नसरीन बानो को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
नगर पंचायत लालगंज में रामबाबू गुुप्ता, नगर पंचायत बछरावां से उमेश, नगर पंचायत महराजगंज से श्रीमती जाफरून निसा, नगर पंचायत ऊंचाहार से श्रीमती शाहीन सुल्तान, नगर पंचायत डलमऊ से मो. अकरम, नगर पंचायत परशदेपुर से आसिया बेगम, नगर पंचायत नसीराबाद से श्रीमती शाहीन को उम्मीदवार बनाया गया है। सपा के जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव जिताने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि पार्टी में बड़ी संख्या से टिकट के लिए दावेदारों ने आवेदन किया था। सभी प्रत्याशी को टिकट देना संभव नहीं है। इसलिए सभी अधिकृत प्रत्याशियों का सहयोग करें।