{"_id":"598b58934f1c1be7458b48a4","slug":"111502304403-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय तरीके से आठ और महिलाओं की कटी चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय तरीके से आठ और महिलाओं की कटी चोटी
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ और महिलाओं ने किया चोटी कटने का दावा
रायबरेली। जिले में नौ और महिलाओं ने बुधवार को चोटी कटने का दावा किया। लगातार हो रही रहस्यमयी घटना से लोगों के जेहन में बस एक ही सवाल है कि आखिर चोटी कैसे कट जाती है। ये घटनाएं सिर्फ अफवाह हैं या इसके पीछे की कुछ सच्चाई है। वहीं एसडीएम ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
रोहनियां प्रतिनिधि के मुताबिक ऊंचाहार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव की रहने वाली शिव कुमारी (35) पत्नी राकेश कुमार ने दावा किया कि बुधवार सुबह अपने दरवाजे पर बैठी थी। अचानक वह बेहोश हो गई। घर के लोग उसके पास पहुंचे तो चोटी कटी थी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। क्षेत्र के सरायं सहिजन गांव की सोहनी (17) पुत्र हीरालाल का दावा है कि मंगलवार रात रहस्यमय तरीके से चोटी कटने के बाद वह बेहोश हो गई थी। परिवारीजनों ने उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया था। डॉक्टर आरबी यादव ने बताया दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जिन्हें उपचार के बाद होश आने पर घर भेज दिया गया है। वही एसडीएम मदन कुमार ने लोगों से किसी अफवाह में ना पड़ने की अपील की है।
परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे मदे मजरे कुँवरमऊ में जमीना पत्नी तौफीक ने दावा किया कि मंगलवार रात परिवारीजनों के साथ दरवाजे पर सो रही थी अचानक चोटी कट गयी और उसकी हालात बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे नसीराबाद सीएचसी पहुंचाया। इसी गांव में मो. हयात की 16 वर्षीय बेटी फूलजहां और खेरवा मजरे कोड़रा गांव की रहेन वाली हिमानी सोनी (12) पुत्री हरिश्चन्द्र सोनी ने भी चोटी कट जाने का दावा किया।
विज्ञापन
तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक मोहनगंज थाना क्षेत्र के शाहमऊ जनापुर की रहने वाली देवमती पत्नी अंजनी कुमार की रात में चोटी कट गई। इसके बाद बेहोश हो गई। उसे पीएचसी शाहमऊ में भर्ती कराया गया है। इसी क्षेत्र के बंजरिया अगौना की रहने वाली उगाना (25) की बुधवार दोपहर चोटी कट गई। अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक पूरे शिवा मजरे सिधौना गांव में रात में गायत्री (25) पत्नी सुनील ने दावा करते हुए बताया कि घर के एक कमरे में अपनी जेठानी की बेटी सीमा के साथ सो रही थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। घटना से वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक गुमावां गांव की रहने वाली संगीता (16) पुत्री भारत मौर्या ने भी चोटी कटने का दावा किया है। गुमावां चौकी इंचार्ज नाथूराम ने बताया कि चोटी कटने की घटना अफवाह है।