{"_id":"5988ab3e4f1c1b9d3d8b4632","slug":"111502128958-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछरावां थाना क्षेत्र में हादसे से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछरावां थाना क्षेत्र में हादसे से हड़कंप
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक की मौत, चार घायल
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में रविवार रात लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर वनरोज आने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार चला रहे अधेड़ की मौत हो गई, जबकि पत्नी समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। एक ही परिवार के लोग रक्षाबंधन पर बरेली से इलाहाबाद जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां मृतक की बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बरेली के रहने वाले अजय कुमार सिन्हा (58) पुत्र बृजेंद्र कुमार परिवार समेत रक्षाबंधन पर इलाहाबाद जा रहे थे। साथ में पत्नी संध्या सिन्हा (55), बेटी अनुप्रिया जय सिन्हा, बेटा सिद्धांत अजय सिन्हा, नाती युवान थे। अजय ही गाड़ी चला रहा था। थाना क्षेत्र में हाईवे पर खैरहनी गांव के पास अचानक कार के सामने वनरोज आ गई। उसको बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार पर सवार सभी लोगों को बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अजय कुमार सिन्हा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुप्रिया जय सिन्हा की हालत गंभीर होेने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पति की मौत से पत्नी के आंसू नहीं थम रहे थे। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी। सोचा नहीं था कि हादसा हो जाएगा। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।