फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रहस्यमय तरीके से कट गई सात और महिलाओं की चोटी

रहस्यमय तरीके से कट गई सात और महिलाओं की चोटी

Mon, 07 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
रहस्यमय तरीके से कट गई सात और महिलाओं की चोटी
रहस्यमय तरीके से कटी नौ महिलाओं की चोटी
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में रहस्यमय तरीके से सात और महिलाओं की चोटी कट गई। पुलिस-प्रशासन इसे महज एक अफवाह बताकर इसे फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहा है, लेकिन अभी तक पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाई है।
भदोखर थाना क्षेत्र के कांटीहार मजरे भांव गांव की रहने वाली राजवती पत्नी सुखलाल व जमालपुर मजरे भांव गांव की रहने वाली नीतू सिंह पुत्री समर बहादुर की सोते समय रहस्यमय तरीके से चोटी कट गई। थानेदार ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि यह महज एक अफवाह है। सरेनी के उसरू गांव की रहने वाली किशन कुमारी (45) पत्नी बहादुर प्रसाद ने बताया कि रात सोते समय अचानक सिर में दर्द हुआ। आंख खुली तो चोटी कटी पड़ी थी। थानेदार सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। ऊंचाहार-रोहनियां क्षेत्र के पूरे पुरई मजरे कोटरा गांव के फूलचंद्र पत्नी लालती देवी रविवार दोपहर अपने घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। उसका दावा है कि उसको सरसराहट महसूस हुई और वह जाग गई। देखा तो उसकी चोटी कटी हुई थी। इसी थाना क्षेत्र के सिधई का पुरवा मजरे खुर्रमपुर गांव की रहने वाली रिया वर्मा (17) पुत्री ठाकुरदीन घर पर बैठी थी। इसी दौरान उसकी रहस्यमय तरीके से चोटी कट गई और बेहोश हो गई। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह का कहना है कि यह घटनाएं अफवाह हैं। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। सलोन के रेवहारा गांव निवासी शिवशंकर चौरसिया के मुताबिक उसकी पत्नी सरोज चौरसिया को शनिवार रात अचानक चक्कर आ गया, जिस पर वह कमरे में सोने चली गई। थोड़ी देर बाद वो गया तो खाट के नीचे चोटी कटी पड़ी थी। कोतवाली प्रभारी इश्तियाक वारसी ने बताया छोटी कटने की अफवाह पर ग्रामीण ध्यान ने दें। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर मजरे बारी गोहन्ना गांव की रहने वाली अनीता पत्नी गोविंद रात में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। थानेदार जावेद इकबाल का कहना है कि चोटी कटने की घटना अफवाह है। मोहनगंज थाना क्षेत्र के पालापुर गांव की रहने वाली सरोज (36) पत्नी कमलेश कुमार रविवार को घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान अचानक रहस्यमय तरीके से उसकी चोटी कट गई। इससे सरोज बेहोश हो गई। एसओ शेखर सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


किसान के रहस्यमय तरीके से कटे बाल
रायबरेली। मान्धातापुर निवासी कल्लू (55) घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान रहस्यमय तरीके से उसके बाल कट गए। वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद होश आया। उसका कहना है कि रात में दो कथित महिलाओं ने उसकी चोटी काट ली। कोतवाली प्रभारी धनजंय सिंह ने कहना है कि अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed