फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   11 block vote today for heads

11 ब्लॉक प्रमुखों के लिए मतदान आज

Sun, 07 Feb 2016 12:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए रविवार को सुबह 11 बजे से जिले के 11 ब्लॉकों में मतदान होगा। अपराह्न तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना होगी। 11 ब्लॉकों में 768 क्षेत्र पंचायत सदस्य अपना प्रमुख चुनेंगे।
विज्ञापन


जिले के सात ब्लॉकों में एक-एक प्रत्याशी होने के कारण इन ब्लॉकों में चुनाव नहीं होगा। यहां निर्विरोध चुना जाना तय है। मतदान के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन


बीडीसी सदस्यों व अधिकारियों के अलावा किसी को भी परिसर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। जिले में 18 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगतपुर, रोहनियां, डीह, सरेनी शिवगढ़, अमावां, खीरों में एक-एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध चुनाव तय है। जबकि राही, महराजगंज, डलमऊ, दीनशाह गौरा, हरचंदपुर, बछरावां, सलोन, सतांव, लालगंज, ऊंचाहार व छतोह ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा में रविवार को (आज) मतदान होगा।

सभी एआरओ ने ब्लॉकों में मतदान के लिए तैयारियों को पूरा करा दिया है। 11 ब्लॉकों में 768 क्षेत्र पंचायत सदस्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे। संबंधित थानों की पुलिस के साथ ही पीएचसी की भी ब्लॉक मुख्यालयों पर व्यवस्था कराई गई है।

ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए रविवार को होने वाला मतदान एकल संक्रमणीय मत द्वारा होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य को अपना मत डालना होगा।

प्रतिनिधिक मतदान द्वारा मत स्वीकार नहीं होगा। खास बात यह कि बैलेट पेपर पर अंग्रेजी अंक 1, 2, 3 का ही प्रयोग करना पडे़गा।

इसके अलावा कुछ और लिखने या अंगूठा लगाने या नाम लिखने से मत अवैध घोषित कर दिया जाएगा। मतपत्र पर 1, 2, 3 लिखने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैगनी रंग का स्केच पेन दिया जाएगा।

किसी भी निरक्षर, निशक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान के दौरान सहायक साथ ला सकता है। इसमें उसके माता, पिता, पुत्र, पुत्री, भाई, बहन, पति या पत्नी को ही यह मौका दिया जाएगा।

इसके अलावा कोई भी व्यक्ति इसका हकदार नहीं होगा। मतदान से पहले औपचारिकता पूरी कराने के बाद ही यह सुविधा मिल सकेगी।

मतदान केंद्र के अंदर से लेकर बाहर तक सुरक्षा के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। बीडीसी सदस्य को अपना प्रमाणपत्र व परिचयपत्र साथ लेकर जाना होगा।

गेट पर ही चेकिंग के बाद उसे मतदान के लिए प्रवेश मिलेगा। बीडीसी सदस्य और चुनाव में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि मतदान के लिए सुरक्षा ड्यूटी में लगी पुलिस व वोटरों के अलावा कोई भी परिसर में नजर नहीं जाएगा। सुरक्षा प्राप्त प्रत्याशियों के सुरक्षा कर्मियों को भी मतदान कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा।

निष्पक्ष व शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव कराया जाएगा। चुनाव में खलल डालने का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई   की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed