फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   फार्मासिस्ट को स्वाइन फ्लू की आशंका, जांच को भेजा सैंपल

फार्मासिस्ट को स्वाइन फ्लू की आशंका, जांच को भेजा सैंपल

Wed, 03 Apr 2019 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
फार्मासिस्ट को स्वाइन फ्लू की आशंका, जांच को भेजा सैंपल
रायबरेली। जिले के एक अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। आशंका के आधार पर डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक परीक्षण करने के बाद जांच के लिए सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने भी फार्मासिस्ट के घर पहुंचकर रिपोर्ट न आने तक एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



जिले के एक अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट को पिछले कई दिनों से जुकाम-बुखार आ रहा था। काफी इलाज के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी।
विज्ञापन



फार्मासिस्ट ने जिला अस्पताल में डॉ. बीरबल को दिखाया। फार्मासिस्ट में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर डॉक्टर ने तत्काल एसजीपीजीआई से जांच कराने को कहा।


वहीं सूचना पर सीएमओ के निर्देश पर रैपिड रिस्पांस टीम ने फार्मासिस्ट के घर पहुंचकर पड़ताल की। टीम ने सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा है। एसजीपीजीआई से रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि होगी। हालांकि फार्मासिस्ट का इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे होता है स्वाइन फ्लू
यह रोग सूकरों से बढ़ता है।
स्वाइन फ्लू इंफ्लूएंजा ए वायरस के एच1एन1 के कारण होता है।
यह संक्रामक रोग है। जो एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है।
रोगी से संपर्क करने से बचना जरूरी है।

स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से रोगी में सुस्ती के साथ ही तेजी से बुखार आता है।
खांसी के साथ ही सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।
भूख नहीं लगती और गले में खरास के साथ ही उल्टी-दस्त होने लगते हैं।
समय से इलाज शुरू न होने से जान भी जा सकती है।

स्वाइन फ्लू हो तो क्या करें
स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दें अस्पताल में संपर्क करें।
रोगी के संपर्क में आने से बचें और घर के सभी लोग मास्क लगाएं।
यह बीमारी सांस के माध्यम से एक-दूसरे में फैलती है।


स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया है। हालांकि जांच के बाद भी इसकी पुष्टि हो पाएगी, लेकिन फार्मासिस्ट व उसके परिवार के लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. डीके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed