फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   2833 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जड़ा ताला, धरने में भरी हुंकार

2833 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जड़ा ताला, धरने में भरी हुंकार

Wed, 06 Feb 2019 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
2833 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जड़ा ताला, धरने में भरी हुंकार
रायबरेली। सात सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से 2833 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ताला जड़ दिया। कामकाज ठप कर हड़ताल शुरू कर दी और विकास भवन में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन



धरने में आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की अध्यक्ष लीना पांडेय ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही है।


मानदेय बढ़ोतरी और सेवा शर्तों में सुधार की मांग लंबे समय सेे की जा रही है, लेकिन सरकार मांगों को पूरा नहीं कर रही है। अब आंदोलन को मांगे पूरी न होने तक जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन



धरने में जिला प्रभारी राकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि लगातार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। 18 हजार रुपये मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खानापूरी करते हुए केंद्र सरकार ने मानदेय में मात्र 1500 रुपये की बढ़ोतरी की है। इतने कम मानदेय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर परिवार नहीं चल सकता है।


धरने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और मांगे पूरी न होने तक हड़ताल को जारी रखने की चेतावनी दी।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल से 2833 आंगनबाड़ी केंद्रों के मंगलवार को ताले नहीं खुले। इससे योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं किया जा सका। धरने में जिला संरक्षक कुसुम सिंह, कोषाध्यक्ष सालसा सिंह, सह प्रभारी सुनीता त्रिपाठी, ममता चौरसिया, बीना सिंह, कांती देवी, बीना श्रीवास्तव, सुनीता भारती, रंजना श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed