फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शहर के तीन होटलों पर एफएसडीएम टीम का छापा

शहर के तीन होटलों पर एफएसडीएम टीम का छापा

Tue, 15 Jan 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
शहर के तीन होटलों पर एफएसडीएम टीम का छापा
रायबरेली। प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में जाने वाले भक्तों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए एफएसडीए की टीम ने सोमवार को शहर के तीन होटलों पर छापेमारी की। दौरान खालसा स्वीट्स (मौजी) में न सिर्फ गंदगी का अंबार मिला, बल्कि दही में मरे मच्छर और मधुमक्खियां पड़ी थीं।
विज्ञापन



यह देख अफसर दंग रह गए। इस पर 50 किलो दही को नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा अन्य होटलों पर भी छापा मारा गया। होटलों से दो पनीर और रिफाइंड पामोलीन तेल का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन



एफएसडीए की टीम ने सबसे पहले लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर सिविल लाइंस स्थित खालसा स्वीट्स पर छापा मारा। यहां पर गंदगी मिली। दही में मरे मच्छर और मधुमक्खियां मिलीं। इस पर अफसरों ने संचालक जसपाल को फटकार लगाई। दही नष्ट करा दिया। पनीर का नमूना भरा। संचालक को नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहीं पर आओ जी फूड्स की दुकान पर छापा मारा गया। यहां पर गंदगी मिली। पनीर का नमूना भरा गया। संचालक अंकित अग्रवाल को नोटिस जारी की गई। बेलीगंज स्थित न्यू काशी कचौड़ी भंडार पर टीम ने छापा मारा। यहां पर भी गंदगी मिली, जिस पर अफसरों ने नाराजगी जताई। टीम ने रिफाइंड पामोलीन तेल का नमूना लिया।


टीम ने पूजा ट्रांसपोर्ट का निरीक्षण किया। यह ट्रांसपोर्ट बिना लाइसेंस के चल रहा था। इस पर संचालक को नोटिस जारी की गई। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


इनसेट
नहीं हुआ सुधार तो बंद होगा खालसा स्वीट्स
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी का कहना है कि खालसा स्वीट्स (मौजी) में सबसे अधिक खामियां पाई गई हैं। यदि जल्द खामियों में सुधार नहीं किया गया तो इस रेस्टोरेंट को बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed