फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   टाइल्स व्यवसायी को तमंचे से पीट किया घायल, 20 हजार लूटे

टाइल्स व्यवसायी को तमंचे से पीट किया घायल, 20 हजार लूटे

Mon, 17 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
टाइल्स व्यवसायी को तमंचे से पीट किया घायल, 20 हजार लूटे
डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ और भदोखर थाना क्षेत्र की सीमा पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बट से एक टाइल्स व्यवसायी को पीटकर 20 हजार रुपये लूट लिए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डलमऊ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शहर के आईटीआई कॉलोनी निवासी विवेक शुक्ला (28) टाइल्स का व्यापार करते हैं। शाम को वह डलमऊ से बाइक से घर जा रहा था।


तभी कठगर-राजघाट पर रंजीतपुर लोनारी गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचे की बट से उसे घायल कर 20 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए।


उधर, सूचना पर डलमऊ और भदोखर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को डलमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed