{"_id":"5b4a429b4f1c1b58488b499a","slug":"101531593371-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के भैरवनाथ मंदिर से शनिवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस भैरवनाथ मंदिर में समाप्त हुई।
जहां भंडारे का आयोजन किया गया। भैरवनाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ का रथ सजाया गया था। यहां सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जमा थी।
फिर गाजे-बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा बाला जी मंदिर, करुणा बाजार चौराहा, गल्ला मंडी, तिकोना पार्क, गांधी चौराहा, बेहटा चौराहा पहुंची।
बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। बेहटा चौराहा से यात्रा फिर आचार्य नगर, मेन रोड होते हुए वापस भैरवनाथ मंदिर में समाप्त हुई।
विज्ञापन
यात्रा के समापन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। यात्रा के दौरान डीजे में बज रहे भक्तिमय गानों पर लोग झूमते हुए चल रहे थे।
यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिवशंकर गुप्ता, रामगोपाल त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, कैलाश बाजपेई, राजू तिवारी, बच्चनलाल तिवारी, मंदिर के पुजारी सुदामा दास, हरिशंकर बाबा आदि मौजूद रहे।