फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   लखपति हैं अध्यक्ष पद के दावेदार

लखपति हैं अध्यक्ष पद के दावेदार

Fri, 10 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
लखपति हैं अध्यक्ष पद के दावेदार
लखपति हैं कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा
विज्ञापन

रायबरेली। नगर पालिका रायबरेली में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने वाले दावेदार किसी से कम नहीं हैं। हर कोई लखपति है। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव के पास 32 लाख 14 हजार 175 रुपये की चल संपत्ति है। सात लाख 25 हजार की अचल संपत्ति है। सपा से अध्यक्ष पद के लिए परचा जमा करने वाली पूर्व पालिकाध्यक्ष की पत्नी नसरीन के पास 43 लाख चार हजार से ज्यादा की चल संपत्ति है। 24 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। तीन लाख 26 हजार रुपये नकद हैं। इनके पास 200 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी और एक बंदूक भी है। वे हाईस्कूल फेल हैं। राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी से रायबरेली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए परचा जमा करने वाले प्रत्याशी पूनम किन्नर के पास 18 लाख 64 हजार 210 रुपये की चल संपत्ति, जबकि 30 लाख की अचल संपत्ति है। वे साक्षर हैं। वे कितनी पढ़ी हैं, यह नहीं लिखा है। इसी तरह नगर पंचायत महराजगंज से अध्यक्ष पद के लिए परचा भरने वाली भाजपा प्रत्याशी सरला साहू के पास 80 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।


विकास कराने का सपना : पूनम किन्नर
राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी से नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए परचा जमा करने वाले प्रत्याशी पूनम किन्नर का कहना है कि शहर का विकास कराना उनका सपना है। इसी को लेकर मैदान में कूदना पड़ा है। चुनाव जीतने के बाद जनता की कसौैटी पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। शहर में आज भी चलने लायक सड़के नहीं हैं। पानी के संकट से लोगों को दो चार होना पड़ता है। सीवर और साफ-सफाई की समस्या रहती है। इन्हीं समस्याओं को दूर कराने की मन में ठानकर मैदान में उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed