{"_id":"5a03553f4f1c1b60678b9f84","slug":"101510167871-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झलकारी बाई की जयंती 22 को मनाने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झलकारी बाई की जयंती 22 को मनाने का फैसला
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झलकारी बाई की जयंती 22
रायबरेली। वीरांगना झलकारी बाई कल्याण एवं विकास परिषद की आनंद नगर में आयोजित बैठक में 22 नवंबर को अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। परिषद अध्यक्ष राम सजीवन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उपाध्यक्ष समुझ लाल धीमान ने बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने और कुरीतियों तथा अंधविश्वास के विरुद्ध संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बैठक में वीरांगना की जयंती पर घी के दिए जलाने का निर्णय लिया गया। शाम 6 बजे झलकारी चौक पर दीपदान भी किया जाएगा। बैठक का संचालन गुप्तार वर्मा ने किया। इस मौके पर सत्य नारायण, राम कुमार, संतलाल, राजाराम, विनोद कुमार, रचना आदि मौजूद रहे।