फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का पांचवा दिन

नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का पांचवा दिन

Thu, 09 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का पांचवा दिन
अध्यक्ष के 12 और सभासद पदों पर 119 नामांकन
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन बुधवार को गहमागहमी के बीच अध्यक्ष पद के लिए 12 और सभासद पद के लिए 119 दावेदारोें ने परचा दाखिल किया। नगर पालिका रायबरेली में अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र दाखिल करने का खाता भी खुल गया। बसपा से एक उम्मीदवार और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया। लाव लश्कर के साथ पहुंचे दावेदारों की वजह से शहर में जाम की स्थिति रही। एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के चुनाव के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया कराई गई।
नगर पालिका रायबरेली की नामांकन प्रक्रिया सदर तहसील में कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए बसपा से रीना पत्नी मुशीर ने लाव लश्कर के साथ नामांकन कक्ष पहुंचकर अपना परचा दाखिल किया। राकेश गौतम व अजमेरी खान उनके प्रस्तावक रहे। इसी तरह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुप्रिया सोनकर पत्नी कल्लू ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। इसके अलावा वार्ड नंबर छह से राजेश, सोनी, वार्ड नंबर आठ से अर्जुन यादव, वार्ड नंबर नौ से अजीजुल हसन ने सभासद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नंबर एक से जय प्रकाश, प्रमोद कुमार, राजेश शुक्ला, अमरीश कुमार, वार्ड नंबर दो से विद्या देवी, वार्ड नंबर चार से श्रीराम, वीरेंद्र कुमार, गनेश कुमार, वार्ड नंबर पांच से सुमित्रा, सोनी, रेशमा ने सभासद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 26 से पूनम तिवारी, वार्ड नंबर 27 से पूनम श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 29 से वैभव चौरसिया, सतनाम, वार्ड नंबर 30 से कुमारी सीमा, रुखसार, सरफ सिद्दीकी, वार्ड नंबर 31 से शिवबालक, सैय्या जीशान, कमल किशोर, बबलू, वार्ड नंबर 33 से संजना चौरसिया, वार्ड नंबर 34 से जियाऊल हक, मो. सलमान, हसीना बानो, अशरफ, वार्ड नंबर 18 से संगीत चौधरी, मीरा सिंह, वार्ड नंबर 20 से कलावती पाल, वार्ड नंबर 11 से रज्जन कुमार, मो. आजम, वार्ड नंबर 12 से राज कुमार, विक्रमादित्य, वार्ड नंबर 13 से अभिषेक चौधरी, वार्ड नंबर 14 से रोशनजहां, वार्ड नंबर 15 से रजिया, संजीदा समेत 49 दावेदारों ने सभासद पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील में सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया कराई गई। नगर पंचायत बछरावां के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सुरेशचंद्र तिवारी और बसपा से अमित कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत बछरावां में सभासद पद के लिए 13 और महराजगंज सभासद पद के लिए तीन दावेदारों ने परचे जमा किए। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत ऊंचाहार में बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें सपा प्रत्याशी शाहीन सुल्तान व निर्दलीय प्रत्याशी शाहजहां और तीसरे अनिल कुमार ने तहसील पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। सभासद के लिए विभिन्न वार्डों से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सलोन नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन नहीं हुआ, जबकि सभासद पद के लिए सात नामांकन हुए। परशदेपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए। भाजपा से विनोद कुमार तथा निर्दलीय जमाल अख्तर ने नामांकन किया। सदस्य पद के लिए तीन नामांकन हुए। नसीराबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन हुए। सीमा, फातिमा और सादिया फातिमा ने नगर पंचायत नसीराबाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। सभासद पद के लिए 26 नामांकन पत्र दाखिल किए। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत डलमऊ के सभासद पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। पांचवें दिन भी अध्यक्ष पद के लिए कोई परचा जमा नहीं किया गया।


20 लाख से ज्यादा की मालकिन हैं रीना
नगर पालिका रायबरेली में बसपा से नामांकन पत्र दाखिल करने वाली प्रत्याशी रीना 20 लाख दो हजार की चल संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास अचल संपत्ति कोई भी नहीं है। साथ ही उनके पास 32 तोला सोने के जेवर हैं। 21 हजार रुपये की नकदी है। एक स्कार्पियो गाड़ी है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र जमा करने वाली प्रत्याशी सुप्रिया सोनकर भी किसी से कम नहीं हैं। वे छह लाख 20 हजार की चल संपत्ति की मालकिन हैं, जबकि 30 लाख की अचल संपत्ति है। 50 ग्राम सोना और ढाई सौ ग्राम चांदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed