फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दिवाली पर फुंक जाएंगे ढाई करोड़ रुपये के पटाखे

दिवाली पर फुंक जाएंगे ढाई करोड़ रुपये के पटाखे

Thu, 19 Oct 2017 01:02 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
दिवाली पर फुंक जाएंगे ढाई करोड़ रुपये के पटाखे
दिवाली पर फुंक जाएंगे त्र2.50 करोड़ के पटाखे
विज्ञापन

रायबरेली। दीपों के इस पर्व पर धूम धड़ाका न हो यह संभव नहीं है। दीपावली की खुशियों पर इस बार ढाई करोड़ रुपये से अधिक के पटाखे फुंक जाएंगे। पटाखा की खरीदारी करने में लोग बुधवार को जुट गए। हर कोई इस खास मौके पर खूब आतिशबाजी करने को आतुर दिख रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों जीआईसी ग्राऊंड, गोराबाजार, मुंशीगंज, आईटीआई मैदान के साथ ही डलमऊ, लालगंज, मुंशीगंज, अमावां, बछरावां, हरचंदपुर, सतांव, गुरुबख्शगंज चौराहे पर पटाखे की दुकान लग गई हैं। जिले में करीब 400 दुकानें अस्थायी रूप से लगाई गई हैं। शहर मेें जीआईसी ग्राउंड और मुंशीगंज में लगाई गई हैं। एक दुकान पर 60 से 70 हजार रुपये के पटाखा बिक्री करने का अनुमान है। ऐसे में ढाई करोड़ से अधिक रुपये के पटाखे फुंकने का अनुमान है। लोगों में पटाखा खरीदने को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। खासकर बच्चों में पटाखा खरीदने को अधिक रुचि दिख रही है। एक दिन पहले से ही खरीदारी को लेकर ग्राहकों में मारामारी रही।

नाम रेट
मिर्ची एक पैकेट त्र340-350
चकरगिन्नी बड़ी त्र30-35
फुलझड़ी त्र30-40
अनार त्र15-20
एके 56 बंदूक त्र60-70
एसएलआर त्र65-75
रिवाल्वर त्र150-160
राकेट त्र20-30
बम त्र20-25

क्या कहते हैं दुकानदार
पटाखा व्यापारी राजा गुप्ता, मो. जहीर का कहना है कि दीपावली पर हर कोई पटाखा जरूर खरीदता है। इसलिए एक करोड़ रुपये से अधिक के पटाखे दगने का अनुमान है। अभी से ही खरीदारी शुरू हो गई है। लोगों की भीड़ पटाखा खरीदने को लेकर उमड़ रही है। दिवाली के दिन पटाखा की और अधिक बिक्री होगी।
विज्ञापन


पापा-मम्मी के साथ दगाएंगे पटाखा
सर्वोदय नगर के तेजस्व त्रिवेदी, अनुनिष्का, गांधी नगर की अनन्या सिंह और मान्या का कहना है कि इस बार दीपावली उल्सास के साथ मनाएंगे। फुलझड़ी, अनार, चकरगिन्नी जैसे पटाखा पापा-मम्मी के साथ मिलकर दगाएंगे। उनका कहना है कि उन्होंने बाजार जाकर पटाखा की खरीदारी भी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानक के तहत बिक्री करने के दिए गए निर्देश
मुख्य अग्निशमन अधिकारी शत्रुघ्न का कहना है कि शहर से लेकर देहात क्षेेत्रों में पटाखा की दुकानें सज गई हैं। जहां पर दुकानें लगाई गई हैं, वहीं पर दमकल गाड़ी और जवानों की तैनाती करा दी गई है। दुकानदारों से मानकों के तहत ही पटाखा बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed