{"_id":"59b2db3d4f1c1bf07f8b52df","slug":"101504893757-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता अब नहीं खर्च कर पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता अब नहीं खर्च कर पाएंगे
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों और नलकूपों में लगेंगे विद्युत मीटर
रायबरेली। ग्रामीण उपभोक्ता अब जितनी बिजली खर्च करेंगे, उसका भुगतान करना पड़ेगा। घरों और नलकूपों में मीटर लगाए जाएंगे। पहले चरण में 60 हजार मीटर लगाए जाएंगे। ग्रामीण अंचलों में उपभोक्ता मीटर नहीं लगे होने के चलते मनमाने तरीके से बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। मीटर लगाने की जिम्मेदारी कोलकाता की मेसर्स लैंडिस एंड केयर कंपनी को सौंपी गई है। अब तक करीब 22 मीटर लगाए जा चुके हैं।
ग्रामीण अंचलों में अधिकतर उपभोक्ताओं के घरों में मीटर नहीं लगे हैं। कई उपभोक्ता सबमर्सिबल पंप का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन बिजली का बिल घरेलू ही जमा कर रहे हैं। पावर कॉर्पोरेशन को अच्छी चपत लगने के अब सभी घरों और नलकूप के कनेक्शनों में मीटर लगाने का निर्णय लिया गया। जिले में करीब दो लाख ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके यहां मीटर नहीं लगे हैं। मीटर नहीं होने की वजह से पावर कॉर्पोरेशन उनसे फिस्क चार्ज ही वसूल रहा है, जबकि लोग ज्यादा बिजली खर्च कर रहे हैं। शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने हर घर और नलकूप के कनेक्शन में मीटर लगाया जाना है। इसकी जिम्मेदारी एक प्राइवेट संस्था को दी गई है।
ग्रामीण अंचलों में बिजली की खपत ज्यादा हो रही है। मीटर नहीं लगा होने से उपभोक्ताओं से फिक्स चार्ज ही वसूला जा रहा है। राजस्व बढ़ाने और बिजली चोरी रोकने के लिए हर घर में मीटर लगाया जाएगा। - पंकज श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
कटे कनेक्शन को जोड़ा, 10 लोगों पर केस
रायबरेली। नसीराबाद व डीह थाना क्षेत्र में बकाये पर काटे गए कनेक्शन जोड़ने पर छतोह के अवर अभियंता जीशान अंसारी व डीह के अवर अभियंता सौरभ यादव ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन लोगों के कनेक्शन मई में काटे गए थे, लेकिन चोरी से कनेक्शन जोड़कर बिजली जला रहे थे। सलोन के उपखंड अधिकारी प्रशांत गुप्ता ने बताया कि नसीराबाद थाना क्षेत्र के कुर्मियाना निवासी सुंदरलाल, अंसारी मोहल्ला के मोहम्मद फारूक, यासीन, कुकहा गांव के इस्लाम, कहानटोला की सुशीला देवी के ऊपर तीन लाख से ज्यादा का बिजली बकाया है। डेला गांव के गयादीन वैश्य का करीब 20 हजार रुपया बकाया है। इसी तरह डीह थाना क्षेत्र के बिन्नावा गांव निवासी दयाशंकर, देशराज और डीह निवासी रामानंद, सुरेश बहादुर सिंह ने काटे गए कनेक्शन को जोड़कर बिजली चोरी कर रहे थे। एसडीओ ने बताया कि इन उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लाभ नहीं लिया। मई में कनेक्शन काट दिए गए थे, लेकिन चोरी से जोड़कर बिजली का प्रयोग कर रहे थे। शुुक्रवार को छापेमारी के दौरान सभी लोगों का कनेक्शन जुड़ा पाया गया। इस पर सभी के खिलाफ 138 बी के तहत नसीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।