फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रक्तदान करके बचा सकते दूसरों की जिंदगी-नंदगोपाल गुप्ता

रक्तदान करके बचा सकते दूसरों की जिंदगी-नंदगोपाल गुप्ता

Thu, 10 Aug 2017 12:33 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान करके बचा सकते दूसरों की जिंदगी-नंदगोपाल गुप्ता
रक्तदान कर बचा सकते दूसरों की जिंदगी : नंदगोपाल
विज्ञापन

रायबरेली। स्टांप तथा न्यायालय, शुल्क, पंजीयन, नागरिक उड्यन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता हैं, रक्तदान से बड़ा पुण्य कार्य और कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से शरीर में नुकसान नहीं होता है। इस दौरान मंत्री ने रक्तदान करने वालों महादनियों को प्रशस्तिपत्र/प्रमाण पत्र दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा रक्तदान करते हैं और करते रहेंगे। जिले में रक्त के अभाव में किसी की जान नहीं जाएगी। इसके पहले जिले में विभिन्न सामुदायिक केंद्रों में भाजपा पदाधिकारियों ने रक्त परीक्षण शिविरों में रक्त परीक्षण करवा चुके हैं। कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री विशाल पांडेय ने विभिन्न मंडलों से आए हुए रक्तदान करने वालों लोगों को धन्यवाद दिया। बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि यह कार्य अच्छा है। रक्तदान के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस एसके श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अस्पताल में रक्त परीक्षण शिविर लगाया गया था। इसमें 197 व्यक्तियों का रक्त परीक्षण कराया गया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से शिवकांत शुक्ला, अनूप पांडेय, शिवम गुप्ता आदि लोग शामिल रहे। अनुभव कक्कड़ पशुपति शंकर बाजपेयी, अनीता श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र सिंह, विजय रस्तोगी, अनुराग पांडेय, चंद्रप्रकाश त्रिवेदी, आनंद त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, अमरीश मौर्य आदि ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर सीडीओ देवेंद्र पांडेय, एडीएम प्रशासन तिलकधारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. डीके सिंह, एसीएमओ डॉ. एसके चक, डॉ. अल्ताफ हुसैन मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed