फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   100 women honored for outstanding work

उत्कृष्ट कार्यों के लिए 100 महिलाएं सम्मानित

Sat, 21 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
100 women honored for outstanding work
रायबरेली। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन को बढ़ाने के संकल्प के साथ ही मिशन शक्ति का तृतीय चरण शनिवार से शुरू हो गया। फिरोज गांधी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी सभागार में हुए भव्य आयोजन में प्रथम और द्वितीय चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन शक्ति सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं वाले कार्यक्रमों के साथ ही नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन से जुड़ा हुआ है। मिशन शक्ति का तृतीय चरण 31 दिसंबर 2021 तक चलेगा जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 100 से अधिक उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों, कर्मचारियों व महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। माध्यमिक शिक्षा, युवा कल्याण, खेल विभाग, स्वत: रोजगार, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायतीराज, कमांडेंट होमगार्ड्स, बेसिक शिक्षा, पुलिस विभाग व चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों की महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ईशा प्रिया, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, एसडीएम अंशिका दीक्षित, सविता यादव, दिव्या ओझा, शिखा शंखवार, नेहा सिंह, सुनीता सिंह, सुनीता देवी, ऋचा सिंह, सुषमा देवी, पारुल सिंह, शैफाली सिंह, प्रधान पूजा मिश्रा, सावित्री देवी व सविता आदि को सम्मान प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसपी श्लोक कुमार, एमएलसी दिनेश सिंह व मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed