{"_id":"6254726bd4f0e15f7a27cd3e","slug":"10-thousand-pensioners-forgot-to-get-verification-done-after-name-modification-raibaraily-news-lko625694037","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम संशोधन के बाद सत्यापन कराना भूल गए 10 हजार पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम संशोधन के बाद सत्यापन कराना भूल गए 10 हजार पेंशनर
विज्ञापन
रायबरेली। वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब आधार का प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। बिना आधार प्रमाणीकरण से इस माह से पेंशन नहीं दी जाएगी। अब तक करीब 30 हजार पेंशनरों के आधार सत्यापित हो चुके हैं। तमाम ऐसे भी पेंशनर हैं जिनके आधार और पेंशन में नाम में अंतर है। ऐसे करीब 10 हजार पेंशनरों ने ऑनलाइन अनुरोध करके नाम संशोधन तो करवा लिया, लेकिन अब तक आधार पर सत्यापन नहीं कराया। आधार सत्यापन कराने के बाद ही इन्हें पेंशन की अगली किस्त मिल सकेगी। विभाग ने नाम संशोधन कराने वाले पेंशनरों से ऑनलाइन आधार सत्यापित कराने का अनुरोध किया है।
वृद्धावस्था पेंशनर अब परिवार रजिस्टर के हिसाब से पेंशन का लाभ ले रहे हैं। परिवार रजिस्टर में लिखी उम्र के हिसाब से उन्हें पेंशन दी जा रही है। शासन ने सभी पेंशनरों के आधार सत्यापन के के बाद पेंशन की अगली किस्त न देने के आदेश दिए गए हैं। जिले में 1,12,300 वृद्धावस्था पेंशनर हैं। इसमें करीब 30 हजार पेंशनरों ने आधार का प्रमाणीकरण करवा दिया। आधार और पेंशन में नाम में त्रुटियां होने के बाद करीब 10 हजार पेंशनरों ने ऑनलाइन अनुरोध विभाग से किया। विभाग ने नाम संशोधित भी कर दिया, लेकिन पेंशनर संशोधन के बाद भी आधार सत्यापन नहीं करा रहे हैं। ऐसी दशा में इन पेंशनरों को अप्रैल महीने में किस्त मिलनी संभव नहीं लग रही है। आधार सत्यापन कराने के बाद ही पेंशन मिल सकेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्धावस्था पेंशनर
ब्लॉक वृद्धावस्था पेंशनर
अमावां 4582
बछरावां 6081
राही 7285
डलमऊ 7985
गौरा 4307
डीह 4527
हरचंदपुर 5489
जगतपुर 4772
सतांव 6179
खीरों 9714
लालगंज 6618
महराजगंज 5583
छतोह 4880
सलोन 7193
सरेनी 10510
शिवगढ़ 6702
ऊंचाहार 4650
रोहनियां 2550
कुल 1,09,607
शहर क्षेत्र के वृद्धावस्था पेंशनर
नगर निकाय वृद्धावस्था पेंशनर
नगर पालिका रायबरेली 1408
नगर पंचायत बछरावां 94
नगर पंचायत डलमऊ 222
नगर पंचायत लालगंज 180
नगर पंचायत महराजगंज 74
नगर पंचायत परशदेपुर 305
नगर पंचायत सलोन 280
नगर पंचायत ऊंचाहार 133
कुल 2693
वृद्धावस्था पेंशनरों को विभाग की वेबसाइट पर अपने आधार का प्रमाणीकरण कराना है। करीब 10 हजार पेंशनरों के नाम में संशोधन कर दिया गया, लेकिन पेंशनर आधार सत्यापन नहीं करा रहे है। आधार का प्रमाणीकरण कराने वाले पेंशनरों को ही अगली किस्त मिल सकेगी। - डॉ. वैभव त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी