{"_id":"61671f690d9a62615e653562","slug":"10-lakh-ladles-will-get-protective-cover-to-escape-from-corona-raibaraily-news-lko5999851160","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख लॉडलों को मिलेगा कोरोना से बचने का सुरक्षा कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख लॉडलों को मिलेगा कोरोना से बचने का सुरक्षा कवच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बुजुर्गों, अधेड़ों और युवकों में 65 फीसदी से अधिक टीकाकरण का काम पूरा होने के बाद अब लाडलों की बारी है। विभाग ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, किशोरों को कोरोना से बचाने के लिए सुरक्षा कवच के रूप में टीकाकरण के लिए कवायद शुरू की है। दो साल से 18 साल से कम उम्र के करीब 10 लाख बच्चों और किशोरों में जल्द ही टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है।
बीती 16 जनवरी से जिले में कोरोना का टीकाकरण शुरू किया गया। पिछले कई महीने से 18 वर्ष की उम्र से अधिक के सभी लोगों में टीकाकरण किया जा रहा है। 20.11 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 13.17 लाख लोगों में टीकाकरण का काम पूरा हो चुका है। इसमें 2.09 लाख लोगों को टीके की दोनों डोज दी जा चुकी है।
18 वर्ष से अधिक उम्र के 65 प्रतिशत से अधिक लोगों में टीकाकरण का काम पूरा होने के बाद अब बच्चों की बारी है। शासन से दो साल से और 18 साल से कम उम्र के बच्चों और किशोरों में टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू कराई है। जल्द ही जिले के करीब 10 लाख बच्चों और किशोरों में टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि दो से 18 साल से कम उम्र के बच्चों और किशोरों में टीकाकरण को लेकर जिले स्तर पर पूरी तैयारी है। अब तक 20.11 लाख लोगों में लक्ष्य के सापेक्ष 65.50 प्रतिशत टीकाकरण का काम पूरा हो चुका है। शहरी क्षेत्र में 98.40 प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो चुका है।
जिले में अब तक टीकाकरण का हाल
कार्यक्रम संख्या
कुल आबादी 33.10 लाख
टीकाकरण का लक्ष्य 20.11 लाख
प्रथम डोज का टीकाकरण 13.17 लाख
द्वितीय डोज का टीकाकरण 2.09 लाख
टीकाकरण का प्रतिशत 65.50 प्रतिशत
शहर में टीके का लक्ष्य 1.32 लाख
शहर में टीके की पूर्ति 1.30 लाख
अब तक प्रगति का प्रतिशत 98.40 प्रतिशत
अब तक प्रथम डोज के टीकाकरण में टॉप-5 क्षेत्र
क्षेत्र प्रतिशत
शहर 98.40
जगतपुर 81.90
बछरावां 77.80
शिवगढ़ 75.00
महराजगंज 72.30