फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   10 home and five acres of crop ash

10 घर व पांच बीघा फसल राख

Wed, 13 Apr 2016 12:43 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 13 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
10 home and five acres of crop ash
रायबरेली में मंगलवार को सरेनी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित मकान में लगी आग को बुझाता फायरकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सरेनी ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार को चूल्हे से उठी चिंगारी से लगी आग से 10 घरों की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब परिवारीजन खेतों में काम रहे थे। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन


तेज हवा चलने से आग बुझाने में ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ी। आग से गांव में हाहाकार मचा रहा। उधर छतोह और अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र में आग लगने से पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों जगहों पर आग से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर मझिगवां गांव निवासी बाबूराम के घर में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवा चलने से कुछ ही देर में आग से बाबूराम, देवीदीन, विजय, गंगा प्रसाद, अनिल कुमार, वीरेंद्र कुमार, कृष्णकुमार, रामकरन, रामकुमार व जगदीश के घर जलकर राख हो गए। सूचना पर फायर दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई।

सभी घरों में करीब 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ। लालगंज तहसीलदार सीपी यादव, कानून-गो राजकिशोर, लेखपाल दिनेश चौरसिया ने मौके पर जाकर क्षति का आकलन किया। तहसीलदार ने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार छतोह ब्लॉक क्षेत्र के पूरे फिजा गांव में खेत में खड़ी फसल में आग लगने से शफीक, रफीक, अकरम के तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई है।


इन्हौना प्रतिनिधि के अनुसार सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के जैतपुर गांव में आग लगने से चतुर प्रसाद अवस्थी और जगलाल का एक-एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। एक लाख नुकसान होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed