फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   puppy theft in marriage

पालतू पिल्ले के कारण शादी में बवाल

Fri, 20 Jun 2014 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर Updated Fri, 20 Jun 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
puppy theft in marriage

यूपी में बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव ढकरौली में बारातियों द्वारा पालतू पिल्ला चुराने से खफा वधू पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। पुलिस द्वारा पिल्ला वापस दिलाने पर ही बारात को बंधनमुक्त किया गया।

विज्ञापन


जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मारगपुर निवासी एक युवक की बारात ढकरौली गांव में आई हुई थी। चढ़त के बाद खाना खाते ही बारात विदा हो गई।

15-20 बाराती ही फेरों की रस्म के लिए रुके थे। इस दौरान मारगपुर निवासी एक बाराती दुल्हन पक्ष का एक पालतू पिल्ला चुराकर ले गया।

बारातियों को छुड़ाने के लिए आई पुलिस

puppy theft in marriage

इस घटना का पता जब दुल्हन पक्ष के लोगों को लगा तो उन्होंने 8 बारातियों को बंधक बनाकर एक कमरे में बैठा लिया और दूल्हे-दुल्हन को खुशी-खुशी विदा कर दिया।

बाद में दूल्हे पक्ष ने बारातियों को बंधक बनाने की सूचना खानपुर पुलिस को दी।

ढकरौली पहुंची पुलिस ने बारातियों को चोरी हुए पालतू पिल्ले को लाने को कहा। बाद में बारातियों द्वारा पिल्ला वापस देने पर ही बारातियों को पुलिस ने बंधनमुक्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed