फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   priyanka gandhi inaugurates training camp for cong workers

जनता को बताएं सरकार की विकास गाथा: प्रियंका

Tue, 19 Mar 2013 12:35 AM IST
रायबरेली/ब्यूरो
रायबरेली/ब्यूरो Updated Tue, 19 Mar 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi inaugurates training camp for cong workers

यूपीए अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंची प्रियंका वाड्रा ने सोमवार को कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। वे जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की विकास गाथा को बताएं।

विज्ञापन


कोई गड़बड़ी करता है तो सीधे उनको बताएं। खुद की ताकत पहचाने के साथ जनता को न्याय दिलाएं। इससे जनता का आप पर विश्वास बढ़ेगा और वह संगठन से जुड़ेगा। जरूरी है कि अभी से संगठन मजबूत बनाया जाय, ताकि इसके अच्छे परिणाम सामने आएं। उनका इशारा लोकसभा चुनाव की तरफ था, लेकिन उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन


मौका था भुएमऊ गेस्ट हाउस में ब्लॉक अध्यक्षों और न्याय पंचायत अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का। सोनिया के क्षेत्र में संगठन की नींव मजबूत करने में जुटी प्रियंका ने इस शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन की पहचान कार्यकर्ताओं से होती है। पार्टी के लिए कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं। योजनाएं तैयार करने से लेकर उन्हें क्रियान्वयन करने तक की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए।

प्रियंका ने कहा कि केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाकर क्षेत्र के विकास व लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने का काम आप सबको मिलकर करना होगा।

ऐसा नहीं करने पर अन्य पार्टी के लोग विकास कराने का श्रेय खुद लेकर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए सबको काम करने का तरीका बताया जा रहा है। यही तरीका आपको अपने कार्यकर्ताओं को बताना होगा, ताकि हर किसी को केंद्र की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सके।

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह सोनिया का संसदीय क्षेत्र है। इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं पर अधिक जिम्मेदारी है कि वह संगठन को मजबूत करें।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं मनरेगा, इंदिरा आवास, शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य बीमा योजना, एनआरएचएम आदि के बारे में बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि आजादी से पहले संगठन के प्रति जो सोच महात्मा गांधी की थी, उसे पूरा करने का काम नेहरू-गांधी परिवार ने किया है।


127 साल पुराने संगठन को हमेशा मजबूत करने का काम कार्यकर्ताओं ने किया है। प्रशिक्षक संजय झा ने कांग्रेसियों को पार्टी की रीति-नीति के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा, जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र, विनय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed