{"_id":"9144b88300b2bfe92afe92e298755531","slug":"praveen-togadia-supported-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया ने की केंद्र सरकार की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोगड़िया ने की केंद्र सरकार की तारीफ
अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 20 Dec 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में विहिप के अंतरर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने लोकपाल विधेयक पास कराने पर कांग्रेस की सराहना करते हुए कहा है कि इसका ठीक तरीके से क्रियान्वयन हुआ तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
उन्होंने अमेरिका में तैनात भारतीय राजनयिक देवयानी मामले में केंद्र सरकार के रुख का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को चाहिए कि अमेरिकी उत्पादों की होली जलाकर उसका विरोध करे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब देश के सैनिकों की गर्दन काटी गई तो केंद्र सरकार नहीं खड़ी हुई थी। लेकिन भारतीय राजनयिक के लिए केंद्र सरकार अमेरिका के खिलाफ खड़ी हुई, इसलिए उसकी सराहना होनी चाहिए।
विज्ञापन
पढ़ें, बदतमीज अमेरिकाः इन 9 मशहूर हस्तियों की भी ली जामा-तलाशी
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, मक्का, अफगानिस्तान, ईरान सहित सभी देशों में हिंदू थे। हिंदू मार दिए गए या धर्म परिवर्तन कराया गया। इस कारण वहां हिंदुओं की संख्या कम हो गई।
पढ़ें, कांग्रेसियों को समलैंगिक कहने पर रामदेव को नोटिस