फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Zilla Panchayat members sold 37 nominations for

जिला पंचायत सदस्य के लिए बिके 37 नामांकन पत्र

Sat, 26 Sep 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 26 Sep 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला पंचायत सदस्य के पहले चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को पहले दिन 37 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। एक प्रत्याशी को अधिकतम चार नामांकन पत्र भरने की छूट दी गई है। पहले चरण में जिले के आसपुर देवसरा, पट्टी, बेलखरनाथधाम, गौरा और शिवगढ़ ब्लाक में नौ अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन


जिले में पहले चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अफीम कोठी में 11 बजे से एक बजे के बीच नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है। पहले दिन 37 उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों को 4000 रुपये और बीडीसी सदस्य पद के लिए दो हजार रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी। महिलाओं और आरक्षित जाति के लोगों को आधी जमानत राशि देनी होगी। बीडीसी का नामांकन पत्र सम्बंधित ब्लाकों से दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती के दिन जिले में अवकाश रहेगा। इस दिन जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य पद के  लिए नामांकन पत्रों का वितरण नहीं किया जाएगा। इसलिए दूसरे चरण के चुनाव के लिए मात्र एक और तीन अक्तूबर को ही नामांकन पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में कर्मचारियों को दो चरणों में ड्यूटी करनी होगी। पहले चरण का चुनाव कराने वाले कर्मचारियों को तीसरे चरण और दूसरे चरण में लगने वाले कर्मचारियों को चौथे चरण का चुनाव कराना होगा। एक बूथ पर चार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।


जिले में पंचायत चुनाव चार चरणों में होंगे। 9 अक्तूबर से प्रारंभ होने वाले चुनाव के पहले चरण को शांतिपूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। जिला विकास अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि चार चरणों में होने वाले चुनाव में महिला कर्मियों की ड्यूटी बूथ पर नहीं लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों को तीन और छह अक्तूबर को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed