फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Zero Road Bus Station will be rejuvenated, facilities will be like airport

Pratapgarh News: जीरोरोड बस स्टेशन का होगा कायाकल्प, एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Zero Road Bus Station will be rejuvenated, facilities will be like airport
सिविल लाइंस बस स्टेशन के साथ ही जीरोरोड बस स्टेशन का भी कायाकल्प होगा। जीरोरोड बस स्टेशन पर कुछ माह बाद यात्रियों को एयरपोर्ट सरीखी सुविधाएं मिलेंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बस स्टेशन पर छह मंजिला नई इमारत बनेगी। इसमें शॉपिंग कॉम्पलेक्स के साथ रेस्टोरेंट और होटल आदि की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन





जीरोरोड बस स्टेशन का कायाकल्प पीपीपी मॉडल पर होगा। सिविल लाइंस बस स्टेशन की जिम्मेदारी जहां ओमेक्स को सौंपी गई है तो वहीं जीरोरोड बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की जिम्मेदारी डीजीएस टाउनशिप प्रयागराज प्राइवेट लिमिटेड को मिली है। अब डीजीएस टाउनशिप जीरोरोड बस स्टेशन को विश्वस्तरीय, नवीन तकनीक का प्रयोग करके स्थानीय संस्कृति एवं वास्तुकला की झलक के साथ विकसित करेगी।
विज्ञापन




बस स्टेशन पर रेस्टोरेंट, होटल, शॉपिंग मॉल आदि की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां दो मंजिला पार्किंग भी रहेगी। यहां पार्किंग बनने के बाद पुराने शहर में काफी हद तक पार्किंग की समस्या का भी समाधान होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से जारी पत्र में डीजीएस टाउनशिप को बस स्टेशन पर बैनर, होर्डिंग लगाने और कार्यालय खोलने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






इसके बाद यहां बस स्टेशन के पुर्नविकास का कार्य शुरू होगा। बस स्टेशन पर कंपनी ने एयरपोर्ट सरीखी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की तैयारी की है। पूरा परिसर जहां वाईफाई युक्त होगा तो वहीं बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए वेटिंग रूम, दिव्यांग फ्रेंडली शौचालय, एलईडी स्क्रीन, लिफ्ट, मार्केट एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस दुकानें भी रहेंगी।




डीजीएस टाउनशिप के सीईओ ईश्वर देव शुक्ला ने बताया कि एयरपोर्ट सरीखा जीरोरोड बस स्टेशन तैयार किया जाएगा। बस स्टेशन पर बसों के लिए प्लेटफार्म, यात्रियों के लिए आरामदायक कुर्सियां, एसी वेटिंग रूम, मल्टीप्लेक्स के साथ विभिन्न तरह के आउटलेट्स आदि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed