{"_id":"6af3786fefea82292b060a60","slug":"interviews-for-phd-admission-at-allahabad-university-will-begin-on-november-17-pratapgarh-news-c-3-ald1005-1015079-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: इविवि में पीएचडी प्रवेश के लिए 17 नवंबर से होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: इविवि में पीएचडी प्रवेश के लिए 17 नवंबर से होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में पीएचडी में दाखिले की प्रक्रिया दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरी करने की तैयारी है। नवंबर में विभागवार साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के 45 विषयों में कुल 959 शोध सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन होना है। इसमें विश्वविद्यालय परिसर की 470 और 11 संघटक कॉलेजों की सीटें शामिल हैं।
प्रवेश के लिए विभागों ने साक्षात्कार और अन्य जरूरी औपचारिकताओं का कार्यक्रम जारी करना शुरू कर दिया है। चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। कुछ विभागों में साक्षात्कार की तिथियां घोषित हो चुकी हैं जबकि अन्य विभागों की ओर से भी जल्द कार्यक्रम जारी किए जाने की तैयारी है।
इन विभागों में तय हुई साक्षात्कार की तारीख
-विभागों की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वनस्पति विज्ञान में 13 नवंबर को साक्षात्कार प्रस्तावित है। विधि विभाग में 17 और 18 नवंबर को अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। पर्यावरण अध्ययन विभाग में 20 नवंबर को साक्षात्कार होगा। वहीं भौतिक विज्ञान, मानव विज्ञान और वायुमंडलीय व महासागर अध्ययन केंद्र में 23 नवंबर को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में 30 नवंबर और एक दिसंबर को साक्षात्कार होंगे। इसके लिए मनोविज्ञान विभाग ने दो दिसंबर की तारीख निर्धारित की है।
शोध प्रस्ताव जमा करने की तारीखें भी घोषित
-पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार के अलावा कई विभागों में शोध प्रस्ताव (सिनॉप्सिस) जमा करने की प्रक्रिया भी चल रही है। संस्कृति विभाग ने अभ्यर्थियों को सिनॉप्सिस जमा करने के लिए 13 नवंबर तक का समय दिया है। उर्दू विभाग में 16 नवंबर और दर्शनशास्त्र विभाग में 25 नवंबर तक शोध प्रस्ताव जमा किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य है कि साक्षात्कार और चयन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरी कर ली जाएं। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।