फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Zainab increased her prestige, won gold in Sub Junior National Championship

Pratapgarh News: जैनब ने बढ़ाया मान, सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Tue, 17 Oct 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 Oct 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
Zainab increased her prestige, won gold in Sub Junior National Championship
एमपी वूमेंस हॉकी एकेडमी ग्वालियर की ओर से खेलते हुए गोल्ड मेडल विजेता जैनब हसन को सम्मानित करते
छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम सब जूनियर वूमेन वेस्ट जोन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में जैनब हसन ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। सात से 16 अक्टूबर तक चली चैंपियनशिप में जैनब ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बेस्ट प्लेयर का दर्जा भी प्राप्त किया है। जैनब की इस उपलब्धि से परिजन और शिक्षकों खुशी से गदगद हैं।
विज्ञापन

शहर के स्कूल वार्ड निवासी नुरूल हसन प्राइवेट बिजली मैकेनिक हैं। उनके एक बेटा और दो बेटी है। सबसे छोटी बेटी जैनब में शुरूआत से ही हॉकी के प्रति जुनून था, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह उसे खेल का प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा था। उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकर दयाल की छात्रा स्कूल में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में उसका प्रदर्शन अच्छा रहता था। उसकी प्रतिभा को देखकर खेल शिक्षक खुर्शीद ने इसकी अनवर हॉकी सोसाइटी को दी। जानकारी मिलने पर अनवर हॉकी सोसाइटी के संस्थापक अनवर खान ने जैनब को खेल में नि:शुल्क प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी ली। पहली बार जैनब ने भोपाल में आयोजित प्रथम नेशनल एकेडमी हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। खेल के दम पर ही उसका चयन मध्य प्रदेश वूमेन हॉकी एकेडमी ग्वालियर में हो गया। उसकी लगन और प्रतिभा को देखते हुए एकेडमी के प्रशिक्षिकों ने छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम हॉकी वूमेन वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कराया। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन कर जैनब ने गोल्ड मेडल जीता। अनवर हॉकी सोसाइटी के संस्थापक अनवर खान ने कहा कि जैनब हसन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। कोच मो. जसीन ने जैनब की सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed