फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth killed in dispute over buying aslah

Pratapgarh News: असलहा खरीदने के विवाद में हुई थी युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in dispute over buying aslah
रानीगंज के सराय भरत राय में बुआ के घर रहने वाले शिवम सरोज की हत्या अवैध असलहा खरीदने के विवाद में हुई थी। पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत दो को चौहरजन देवी धाम जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर शनिवार को चालान किया। जबकि मुख्य आरोपी समेत दो फरार हैं।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के हरिहर रामपुर मझिगवां निवासी अशोक का 23 वर्षीय बेटा शिवम सरोज अपनी बुआ के घर फतेपुर चिरकुटी में रहता था। उसकी सराय भरत राय में बशीर के आंवले की बाग में 31 दिसंबर 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता अशोक ने दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि मृतक का गांव में कुछ लड़कों से विवाद चल रहा था। जिससे वह तनाव में रहता था। अवैध असलहे की खरीद फरोख्त के लिए उसने कुछ लोगों से बात की थी। स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव व थानाध्यक्ष आदित्य सिंह की टीम वैज्ञानिक साक्ष्यों के सहारे हत्यारोपियों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए बाल अपचारी व मृतक के पड़ोसी आरोपी शाहिद ने बताया कि बशीरपुर के रहने वाले उमेद व रतनमई के रणजीत सिंह उर्फ मेजर के कहने पर असलहों की खरीद फरोख्त के लिए ग्राहक खोजते हैं। मृतक शिवम को सराय भरत राय स्थित आंवले की बाग में तमंचा के लेनदेन के लिए बुलाया गया था। शिवम कम रुपये दे रहा था।
वाद विवाद के दौरान शिवम ने धमकी देते हुए कहा कि जितना पैसा दे रहा है, इतने में उसे तमंचा दो नहीं तो वह पुलिस को बता देगा। इसी डर से उमेद ने शिवम को गोली मार दी। जिससे वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए मृतक के पड़ोसी शाहिद व उसके दिलीपपुर के बशीरपुर के रहने वाले बाल अपचारी रिश्तेदार को जेल भेजा।

एसपी से मिलने पहुंचे परिजन, लगाया पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप
शिवम की हत्या में तीन दिनों से पुलिस ने बाल अपचारियों संग उनके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया था। आरोपियों के परिजन शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। उनका आरोप था कि पुलिस ने घर में तोड़फोड़ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed