फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth killed in bike collision, four injured

Pratapgarh News: बाइक की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल

Mon, 26 Jun 2023 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 26 Jun 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in bike collision, four injured
दुर्गागंज-लिलहा पावरहाउस मार्ग पर हुसैनपुर गांव के करीब दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के कसेरुआ निवासी मोहम्मद कैफ सोमवार की सुबह बाइक से अपने बड़े भाई के बेटे साफाद व रिश्तेदार बिलाल के साथ अपनी बहन मुन्नी के घर अमेठी गया था। वहां से लौटते समय हुसैनपुर पेट्रोल पंप के करीब मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे मोहम्मद कैफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर सवार साफाद, बिलाल और दूसरी बाइक सवार कसेरुआ निवासी अतीक अहमद व समीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने अतीक व कैफ को रानीगंज सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने कैफ को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


मौत घसीट ले गई कैफ को, रोकती रह गई बहन
कैफ अपनी बहन मुन्नी के घर अमेठी गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह घर के लिए निकलने लगा तो बहन ने धूप कम होने के बाद जाने को कहा, लेकिन उसकी मौत उसे खींच ले गई। वह बहन के रोकने के बाद भी घर के लिए निकल पड़ा। कुछ देर पहले मिले भाई के मौत की खबर सुनते ही मुन्नी बदहवास हालत में कसेरुआ पहुंची। मृतक तीन भाई व बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed