फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth injured in road accident dies during treatment, commotion over keeping dead body

Pratapgarh News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, शव रखकर हंगामा

Sun, 08 Oct 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 08 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment, commotion over keeping dead body
मृतक बलराज यादव। फाइल फोटो
29 सितंबर को बाइक सवार तीन युवक वाहन की टक्कर में हुए थे घायल, रविवार को तीसरे युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन

मां का आरोप : रंजिश में मारी गई बाइक में टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। सड़क हादसे में घायल युवक बलराज यादव (28) की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। मृतक की मां की तहरीर पर चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हादसा 29 सितंबर को हुआ था, जिसमें दो युवकों की पहले मौत हो चुकी है।
कोलाहल का पुरवा हरनामगंज निवासी बलराज यादव, पूरे शाह करम अली निवासी इमरान अहमद (35) तथा मवई कला गांव निवासी कपिल सोनकर (19) 29 सितंबर को एक ही बाइक से जा रहे थे। रात नौ बजे प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मन्नान की बाजार मियां का पुरवा के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

तीनों युवकों को गम्भीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान अलग-अलग दिनों पहले इमरान, फिर कपिल सोनकर की मौत हो गई। रविवार को बलराज यादव ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मौतों से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। रविवार को शाम करीब पांच बजे युवक बलराज का शव घर पहुंचा तो परिजन हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद सीओ अजीत सिंह के उन्हें समझाया। दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए और शव लेकर करेंटी घाट चले गए।
मृतक बलराज यादव की विधवा मां राजकुमारी ने कुंडा कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पड़ोस के रमेश चंद्र मौर्य ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हमारे बेटे की बाइक में अपनी गाड़ी से टक्कर मारी थी, जिससे तीनों की मौत हुई। इससे पहले हत्यारोपियों ने 23 सितंबर को बलराज यादव के बकाया पैसा मांगने पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया था। उक्त लोग मेरे बेटे के साथ पहले से ही दुश्मनी रखते थे।

राजकुमीरी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हरनामगंज कोलाहल का पुरवा निवासी रमेश चंद्र मौर्य , बेटा क्रान्तिवीर मौर्य, भाई धर्मराज मौर्य और अज्ञात वाहन चालक समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed