{"_id":"6693dc8ef9aad510e60f6297","slug":"youth-injured-in-accident-dies-during-treatment-anger-erupts-over-release-of-accused-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आरोपियों को छोड़ने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आरोपियों को छोड़ने पर फूटा गुस्सा
Sun, 14 Jul 2024 07:41 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Jul 2024 07:41 PM IST
सार
शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के बाद रविवार को देर शाम शव को घर पर ले आए जहां पर शव रखकर विरोध जताने लगे। मौके पर पहुंची रानीगंज पुलिस ने घंटे भर समझने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रानीगंज थाना क्षेत्र के चदी गोविंदपुर गांव निवासी जियालाल बिंद्र उम्र 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामराज यह दो दिन पूर्व अपने घर से जामताली बाजार जा रहा था कि प्रेम नगर चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार लोगों ने इसे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर प्रयागराज में चल रहा था।
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के बाद रविवार को देर शाम शव को घर पर ले आए जहां पर शव रखकर विरोध जताने लगे। मौके पर पहुंची रानीगंज पुलिस ने घंटे भर समझने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। परिजनों का कहना था कि मौके पर एक्सीडेंट करने वाले आरोपियों व उसकी मोटरसाइकिल को पुलिस ने बिना किसी कारण बस मौके से छोड़ दिया था। जिसको लेकर भारी विरोध हुआ। वहीं पर सब लेकर परिजन पोस्टमार्टम के बाद वापस आ रहे थे तो प्रेम नगर चौराहे पर लगभग 20 मिनट तक रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन