फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young talents will get training in mini stadium

Pratapgarh News: मिनी स्टेडियम में युवा प्रतिभाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Sat, 24 Jun 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Young talents will get training in mini stadium
जिले में ग्रामीण अंचल के युवा प्रतिभाओं को जल्द ही मिनी स्टेडियम में प्रशिक्षण मिलने लगेगा। ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए केंद्र सरकार ने करीब तीन वर्ष पहले खेलो इंडिया योजना लागू की थी। इसके तहत हर ब्लाॅक में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया था। पट्टी ब्लाॅक के ढिढुई, देवसरा ब्लाॅक के देवसरा, मंगरौरा ब्लाॅक के सरसीखाम व मुख्यमंत्री की योजना के तहत शिवगढ़ ब्लाॅक के नजियापुर गांव में मिनी स्टे़डियम के स्थापना की मंजूरी मिली थी। ढिढुई के स्टेडियम के लिए 5.43 करोड़ रुपये और नजियापुर के स्टेडियम के लिए पांच करोड़ रुपये बजट स्वीकृत हुआ था। इनके निर्माण का जिम्मा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपा गया। स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। इस मामले में जिला क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज ने बताया कि जल्द ही चारों स्टेडियम में कोच की तैनाती हो जाएगी। इसके बाद खिलाड़ियों को हुनर सीखने के लिए कहीं दूर नहीं जाना होगा। अपने नजदीकी स्टेडियम में जाकर कोच से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed