{"_id":"68fb45cbda51ccaa8e08d9b5","slug":"young-man-was-stabbed-to-death-in-pratapgarh-a-friend-was-taken-into-custody-by-the-police-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : प्रतापगढ़ में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, एक दोस्त को पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : प्रतापगढ़ में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, एक दोस्त को पुलिस ने लिया हिरासत में
Fri, 24 Oct 2025 02:54 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:54 PM IST
सार
जंगल में लकड़ी काटने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मामला कोतवाल नगर क्षेत्र के डढ़वा भोरई का पुरवा इलाके का है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
जंगल में लकड़ी काटने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मामला कोतवाल नगर क्षेत्र के डढ़वा भोरई का पुरवा इलाके का है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई जगह चाकू लगने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव निवासी सुरेश कुमार गौड़ (42) पुत्र रामलाल गौड़ अपने तीन अन्य साथियों के साथ डढवा भोरई का पुरवा जंगल में लकड़ी काटने गया था। सोमवार देर शाम सुरेश घायल अवस्था में नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मंडी के पीछे नहर के समीप पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने सुरेश गौड़ के घायल होने की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन सुरेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। बुधवार शाम 5 बजे इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव ताला गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर कधंई पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुरेश कुमार गौड़ के सिर के पीछे, सीना व पैर में चाकू के निशान की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। शुक्रवार को परिजनों ने दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया। जानकारी मिलने पर कधंई पुलिस चौकी, दीवानगंज चौकी, बिजहरा चौकी, मंदाह चौकी, ताला चौकी, मंगरौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पत्नी सुगना व पिता रामलाल ने बेटे को अपने साथ ले गए तीन लोगों पर शराब पिलाकर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सुरेश को एक बेटी श्रीती, दो बेटे अभिषेक व नीतेश हैं। सुरेश गौड़ छह बहन भाई में अकेला भाई था। सुरेश गौड़ मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मौत की जानकारी मिलने पर आसपास के गांव के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कधंई गुलाबचंद सोनकर ने बताया कि मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं काफी मान मनौव्वल के बाद परिजन सुरेश कुमार गौड़ के शव को गांव में ही मिट्टी देकर दाह संस्कार के लिए तैयार हुए। आरोपियों पर कार्यवाही के साथ आर्थिक सहायता दिए जाने पर परिवार के लोग दाह संस्कार के लिए तैयार हुए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन