{"_id":"5c5c7b23bdec222c510280a1","slug":"yogi-opened-the-treasure-for-cows-and-dairy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला और डेयरी के लिए योगी ने खोला खजाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला और डेयरी के लिए योगी ने खोला खजाना
Fri, 08 Feb 2019 12:33 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
cow
जिले में इंजीनियरिंग कालेज, गौशाला और कान्हा गौशाला निर्माण के साथ ही डेयरी के लिए योगी सरकार ने भारी भरकम बजट जारी किया है। गौशाला और कान्हा गौशाला निर्माण के लिए बजट जारी होने के बाद जिले में भी आवारा पशुओं से किसानों को राहत मिलेगी। सरकार की इस पहल से दूध देने वाले पशुओं को बढ़ावा मिलेगा।
योगी सरकार के बजट में गौशाला निर्माण के लिए 247 करोड़, नगरीय इलाकों में कान्हा गौशाला निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये और डेयरी योजना के लिए 264 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट जारी किया गया है। गांव और शहर में गौशाला के निर्माण से जहां आवारा पशुओं से किसानों को राहत मिलेगी, वहीं डेयरी के लिए बजट जारी करने से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। कांजी हाउस बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, वहीं ग्राम इलाकों में 750 पंचायत भवन के लिए भी बजट सुरक्षित किया है।
गुरुवार को पेश बजट में जिले के किसान पिटारा खुलने की जो उम्मीद पाले हुए थे, उसमें निराशा हाथ लगी है। लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की भांति सूबे की योगी सरकार भी कुछ नई घोषणा कर सकती है। मगर बजट में ऐसा कुछ भी किसानों को नहीं मिला, इतना जरुर रहा कि केंद्रीय योजनाओं के लिए राज्यांश देने में पीछे नहीं रहे। गौशाला और कान्हा गौशाला के निर्माण के लिए भारी भरकम बजट होने से गौ पालन को जहां बढ़ावा मिलेगा, वहीं किसानों की फसल बर्बाद करने वाले आवारा पशुओं से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
चुनावी नारेबाजी तक सिमटा बजट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने योगी सरकार के बजट को चुनावी नारेबाजी बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों के दोगुना फसल उत्पादन की बात तो छोड़िए, वास्तविक मूल्य के लाले पड़ गए हैं। योगी सरकार के बजट में किसानों को उपेक्षा हुई है। इस बजट में जनता की चिंता कम, चुनाव की चिंता ज्यादा दिख रही है।