फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Yogi government gift to 3,742 traders of the district

जिले के 3,742 व्यापारियों को योगी सरकार का तोहफा

Sat, 07 Mar 2020 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Yogi government gift to 3,742 traders of the district
rupees
योगी सरकार ने जिले के 3,742 व्यापारियों को होली का तोहफा दिया है। जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार योगी सरकार ने व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए कार्रवाई के दौरान हुए जुर्माने को पूरी तरह माफ करने के साथ ही ब्याज में 75 प्रतिशत की छूट दे दी है। अगर कोई व्यापारी 31 मार्च के पहले बकाए की अदायगी करता है, तो उसे पांच प्रतिशत अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के 3,742 व्यापारी ऐसेे हैं, जिन पर बकाया अधिक होने के कारण भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। ऐेसे व्यापारियों को राहत देने के लिए योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। वर्ष भर अफसरों के छापेमारी में व्यापारियों के उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करके जो जुर्माने की रकम ठोंकी थी, उसे पूरी तरह माफ कर दिया गया है, और ब्याज में 75 प्रतिशत की छूट दे दी है।
विज्ञापन

दस लाख रुपये का टर्नओवर करने वाले छोटे व्यापारियों के लिए यह योजना लागू हुई है। इस योजना का लाभ लेने वाले व्यापारी किस्तों में भी धनराशि का भुगतान कर सकते हैं। व्यापारियों की सुविधा के लिए मासिक और त्रैमासिक किस्त का भुगतान करने के लिए छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई व्यापारी 31 मार्च तक बकाए की अदायगी करना चाहता है, तो उसे पांच प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जाएगी। व्यापारियों की सुविधा के लिए यह योजना 27 मई तक लागू रहेगी।
योजना में पूरी तरह बरती जाएगी पारदर्शिता
इस योजना का लाभ लेने के लिए व्यापारियों को आनलाइन आवेदन करना होगा और विभागीय पोर्टल पर किस्त जमा करने का विवरण देना होगा। अगर किसी व्यापारी को कोई समस्या होती है, तो हेल्प डेस्क से सहयोग ले सकते हैं।
पछता रहे जमा करने वाले व्यापारी
अफसरों के दबाव में जुर्माना और बकाया जमा करने वाले व्यापारी अब पछता रहे हैं। दरअसल में ब्याज माफी और जुर्माना माफ करने की योजना आने की जानकारी अधिकांश व्यापारियों को नहीं थी। इससे वह ब्याज बढने के भय से पहले ही बकाया जमा कर दिए थे।

जिले के व्यापारियों के लिए बहुत ही लाभप्रद योजना है, जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार जुर्माना और ब्याज माफी की योजना आई है। इस योजना से छोटे व्यापारी कर्ज के बोझ से मुक्त हो जाएंगे।
अरविंद पांडेय, असिस्टेंट कमिश्नर, वाणिज्य कर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed