फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Workers should take the achievements of the government from door to door: Subrata Pathak

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता- सुब्रत पाठक

Wed, 18 Aug 2021 03:10 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 18 Aug 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
Workers should take the achievements of the government from door to door: Subrata Pathak
पट्टी में भाजपा के बूथ प्रभारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
भाजपा कार्यकर्ता मिशन 2022 की तैयारियों में जुट जाएं तथा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। यह बातें भाजपा के कन्नौज से सांसद व काशी क्षेत्र के प्रभारी /प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। मंगलवार को वे विकास खंड सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं व बूथ प्रभारियों के साथ बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


बैठक के दौरान सांसद ने विधानसभा चुनाव की तैयारी, बूथ समिति का सत्यापन, कोविड-19 से बचाव एवं जागरूकता सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए राम मंदिर, अनुच्छेद 370 की समाप्ति सहित अन्य विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद विकास को गति मिली है।
विज्ञापन


शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास जैसी सुविधाएं लोगों को मिली हैं। संचालन रामचरित्र वर्मा ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने जताया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख पट्टी राकेश सिंह पप्पू, शिवकुमार पटेल, वीरेंद्र खरवार, लवलेश पांडेय, जितेंद्र बहादुर सिंह, रमाशंकर शुक्ल, अखिलेश, धर्मेंद्र सिंह, रणजीत यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टी में भाजपा के बूथ प्रभारियों व कार्यकर्ताओें की बैठक में बोलते प्रदेश महामंत्री व सांसद सु?

पट्टी में भाजपा के बूथ प्रभारियों व कार्यकर्ताओें की बैठक में बोलते प्रदेश महामंत्री व सांसद सु?- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed