फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women surrounded SP office for arrest of murderers

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी कार्यालय का महिलाओं ने किया घेराव

Tue, 10 Nov 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Women surrounded SP office for arrest of murderers
Women surrounded SP office for arrest of murderers
प्रतापगढ़। पिता-पुत्र की हत्या के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को परिजनों ने एसपी का घेराव किया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर फिर वारदात की आशंका जताई। एसपी ने उनकी बातें सुनने के बाद जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

हथिगवां के बलीपुर निवासी राजेंद्र बहादुर सिंह व उनके बेटे अभय प्रताप की गत दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी शीतला सिंह, उसके दोनों बेटे रणजीत व विपिन सिंह, पत्नी बहू व नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस शीतला समेत चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि अभी भी मुख्य आरोपी रणजीत व विपिन फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को मृतक राजेंद्र के भाई संतोष, बेटे मत्येंद्र, पत्नी मिथलेश समेत सैकड़ों लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक का घेराव कर इंसाफ मांगा। एसपी ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी। एसपी का आश्वासन मिलने के बाद लोग घर लौटने को तैयार हुए।
विज्ञापन

शौचालयों का निर्माण न होने पर 17 सचिवों को नोटिस
प्रतापगढ़। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शहर से गांव तक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। शनिवार को बैठक के दौरान सभी विकासखंडों के उन पांच-पांच गांवों की समीक्षा की गई जहां जहां रुपये खर्च होने के बाद भी शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ है। शौचालय की जियो टैगिंग नहीं कराई गई है। इस दौरान कालाकांकर, बाबागंज, लक्ष्मणपुर, कुंडा, बिहार के सत्रह गांवों की दशा खराब मिली। जिसे देखते हुए सेक्रेटरी ध्रुव जायसवाल, सविता, विवेक प्रकाश कौशिक समेत 17 सचिवों को नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस कार्रवाई से ग्राम विकास अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश में पड़ोसियों ने बोला हमला
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के मंगरौरा में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने महिला व उसके परिवार पर हमला बोल दिया। मंगरौरा निवासी हकीमुल निशा पत्नी शेर अली का आरोप है कि रविवार को उसके पड़ोसियों ने रंजिश में उसके घर धावा बोल दिया। टीनशेड तोड़ने के साथ ही उसे मारने के लिए दौड़ाया। देर रात रिश्तेदारों को बुलाकर उसके पति समेत परिवार के सदस्यों पर हमला कराया। शिकायत के बाद भी कंधई पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़िता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल
संडवाचंद्रिका। आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार का रहने वाला शिवांश सिंह (18) अपने साथी शुभम (15) के साथ सोमवार को बाइक से संडवाचंद्रिका बाजार की ओर जा रहा था। नरैना गांव के करीब सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे शिवांस व शुभम घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

नहर में बच्चों केे गिरने की सूचना पर हलाकान हुई पुलिस
जेठवारा। शारदा सहायक नहर में बच्चों के गिरने की सूचना पर मानधाता पुलिस घंटों हलाकान हुई। सोमवार को मानधाता थानाध्यक्ष के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि तरौल गांव से गुजरी नहर में बच्चे गिर गए हैं। उन्हें पुलिस व एंबुलेंस की जरूरत है। खबर पाकर थानाध्यक्ष घटनास्थल की ओर भागे। तरौल पहुंचने के बाद वह घटनास्थल खोजते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिस नंबर से फोन आया था, वह भी बंद हो गया। करीब एक घंटे तक पुलिस खोजबीन करती रही। मानधाता थानाध्यक्ष ने बताया कि फोन करने वाले को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed