फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women's groups did not get remuneration for nine months, raised their hands from working

प्रतापगढ : महिला समूहों को नौ माह से नहीं मिला पारिश्रमिक, कार्य करने से खड़े किए हाथ

Sat, 30 Oct 2021 05:19 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 30 Oct 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
Women's groups did not get remuneration for nine months, raised their hands from working
rupees
आंगनबाड़ी केंद्रों को दाल, रिफाइंड और घी की आपूर्ति करने की जिम्मेदारी निभाने वाले महिला समूहों को नौ माह से पारिश्रमिक नहीं मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। समूहों ने नौ माह से फूटी कौड़ी नहीं मिलने पर ब्लॉकों से पोषक आहार का उठान करने से हाथ खड़ा कर दिए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए स्वयं सहायता समूहों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर सूखा राशन, घी, रिफाइंड, दाल मुहैया कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। समूह की महिलाएं प्रतिमाह कोटेदारों के यहां से राशन और अन्य सामग्रियों का सीडीपीओ कार्यालय से उठान कर आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाती थी। बाद में राशन के उठान पर प्रतिबंध लगाकर पौष्टिक आहार की आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


जिले के 3254 आंगनबाडी केंद्रों में पौष्टिक आहार की आपूर्ति करने के लिए 1193 महिला स्वयं सहायता समूहों को लगाया गया है। इन समूहों को नौ माह से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने से जिले की 17,895 महिलाओं को झटका लगा है। अभी तक अपने जेब से किराया खर्च करके पौष्टिक आहार केंद्रों तक पहुंचाने वाली समूह की महिलाओं ने अब काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सीडीपीओ कार्यालय में आने वाली सामग्री डंप है। समहू की महिलाओं की मांग है कि पारिश्रमिक अगर नहीं मिल रहा है, तो वाहनों के किराए का भुगतान कर दिया जाए, मगर शासन में बैठे अफसर सुनने के लिए तैयार नहीं हैं।


महिला स्वयं सहायता समूहों को फरवरी से पारिश्रमिक नहीं मिला है। शासन को मांगपत्र भेजा गया है, जल्द ही समूहों के खाते में धनराशि पहुंचेगी। -डॉ. एनएन मिश्रा, डीसी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed