फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women keep fasting for happiness and prosperity Ashish

व्रत रख सुख- समृद्धि की मांगी महिलाओं ने मांगी मन्नत

Fri, 26 Jul 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women keep fasting for happiness and prosperity Ashish
गुरूवार को सावन सप्तमी को बेल्हा देवी धाम सई तट पर पूजन करती महिलाएं। - फोटो : PRATAPGARH
महिलाओं ने व्रत रख सुख-समृद्धि का मांगा आशीष
विज्ञापन

घरों में बनाए कुंड व नदी किनारे मां शीतला का किया विधि-विधान से पूजन, बही आस्था की बयार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। दिनभर व्रत धारण कर महिलाओं ने मां शीतला का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। घर में बनाए गए कुंड व नदी के किनारे में विशेष पूजन अर्चन कर मां को हलवा-पूड़ी का प्रसाद अर्पित किया। शहर से लेकर गांव तक शीतला सप्तमी के व्रत को लेकर आस्था की बयार बही।

बुधवार को दिनभर महिलाएं शीतला सप्तमी का व्रत रही। आधी रात मां का विशेष पूजन अर्चन शुरू किया। घर के बाहर कुंड बनाए। पूजन स्थल पर नीम की टहनी, आम व ढाक के पत्ते से मां की विशेष पूजा की हुई। भोर में हलवा - पूड़ी का प्रसाद अर्पित कर व्रत पूर्ण किया। शहर में सई नदी के किनारे मां बेल्हादेवी धाम में भोर में ही महिलाओं की कतार लगी रही। महिलाएं थाली प्रसाद लेकर सई नदी के घाट पर पहुंचीं। पूरे विधि-विधान से मां का पूजन कर प्रसाद अर्पित किया। मंगलगीत के गायन से भक्तिमय माहौल बना रहा। यही हाल मां बाराही देवी, संकट हरणी, चंद्रिकनदेवी धाम में भी रहा। पूजन अर्चन के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। आचार्य प्रभाकर नाथ पांडेय ने बताया कि शीतला सप्तमी का व्रत महिलाएं अपने परिवार की सलामती व सुख-समृद्धि के लिए रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed