फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   women died in road accident

हाईवे पर मैजिक की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 07 Aug 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
women died in road accident
लालगंज। हाईवे पर तेज रफ्तार मैजिक डाला ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। नीचे गिरने के बाद मैजिक ढाला बाइक सवार महिला को कुचलते हुए निकल गई। अस्पजाल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। जबकि बिना हेलमेट बाइक चला रहा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के पूरे हरिकिशुन निवासी रामविशाल (15) पुत्र जियाराम मंगलवार दोपहर बाइक से अपनी मां जगतपी देवी(45) को लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था। वह बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाया था। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लालगंज कस्बे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक डाला ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। वाहन का पहिया जगतपी देवी को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मां बेटे को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से दोनों को डॉक्टरों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में जगतपी देवी की सांसें थम गई। घटना की जानकारी मिलने परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद चालक मैजिक डाला लेकर भाग निकला। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed