फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   women burnt in leelapur

लीलापुर में आग से तीन घर जले, महिला की मौत

Tue, 17 May 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
women burnt in leelapur
pratapgarh
मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से कच्चे मकान में लगी आग बुझाने व गृहस्थी का सामान निकालने के दौरान एक महिला चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। अगिभनकांड में तीन घर जलकर स्वाहा हो गए। लालगंज थाना क्षेत्र के लीलापुर कुर्मियान निवासी छोटेलाल वर्मा के कच्चे मकान से लगकर छप्पर रखा हुआ था। जहां परिवार की महिलाएं खाना बनाती थीं। मंगलवार करीब ढाई बजे अचानक छप्पर में आग की लपटें उठीं देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। हालांकि तब तक तेज धूप के साथ चल रही हवा से भड़की आग ने उसके कच्चे मकान को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


यह देख छोटेलाल की पत्नी नन्कुल्ला देवी (55) आग बुझाने के साथ ही गृहस्थी का सामान निकालने लगी। अचानक वह आग की लपटों से घिर गई। किसी तरह लोगों ने उसे बाहर खींचा। इस बीच सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी आलोक सिंह ने गंभीर रूप से झुलसी नन्कुल्ला को इलाज के लिए किसी वाहन से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर आग ने गोपाल वर्मा व नान्हू वर्मा के मकान को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीण आग बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के संग मिलकर आग बुझाई। तब तक तीनों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम वाईपी सिंह, प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद एसडीएम ने लेखपाल को क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। नन्नकुल्ला की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में रोना पिटना मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed