{"_id":"645002a08e950aad310c4f37","slug":"woman-killed-by-beating-with-sticks-in-land-dispute-pratapgarh-news-c-3-1-119062-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जमीन के विवाद में लाठी डंडे से पीटकर महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जमीन के विवाद में लाठी डंडे से पीटकर महिला की हत्या
Mon, 01 May 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
- तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात, आरोपी घर छोड़कर फरार
रानीगंज। थाना क्षेत्र के बीजेमऊ में सोमवार की सुबह जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीटकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
बीजेमऊ निवासी सतीश सरोज का परिवार के राममूर्ति सरोज के बीच सरसों की टाटी व सरसों का डंठल हटाने को लेकर विवाद चला आ रहा था। सोमवार की सुबह कहासुनी के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। जिसमे एक पक्ष से शिवम (18) उसकी बहन कोमल (25) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से राममूर्ति व उसकी पत्नी कमला (42) घायल हो गईं।
शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े और बीच-बचाव कर झगड़ा समाप्त कराया। आननफानन में सभी घायलों को उपचार के लिए रानीगंज सीएचसी लाया गया। जहां चारों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से शिवम और कोमल को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया। एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान कमला की मौत हो गई। जबकि शिवम की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
कमला की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए पुलिस भी गांव पहुंच गई। लोगों ने पुलिस को बताया कि इसके पहले भी भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस की लापरवाही से फिर मारपीट की घटना घटित हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।