फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman jumped into well, young man saved her life by throwing rope

Pratapgarh News: कुएं में कूदी महिला, युवक ने रस्सी डालकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Woman jumped into well, young man saved her life by throwing rope
कुएं में कूदी महिला की आवाज सुनकर घर के बाहर सो रहे युवक ने रस्सी की मदद से उसकी जान बचाई। समय रहते फायरब्रिगेड की टीम ने कुएं से उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार के रहने वाले प्रमोद कुमार सिंह की पत्नी 45 वर्षीय ऊषा सिंह की काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही है। मंगलवार की आधी रात वह घर से बाहर निकली और कुछ दूर आकर एक कुएं में कूद गई। उसकी चीख सुनकर कुएं से कुछ दूर सो रहे राहुल कुमार जायसवाल शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। महिला को कुएं से निकालने के लिए उसने रस्सी फेंकी। जिसे महिला ने पकड़ लिया। इस बीच लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर जुटे ग्रामीण उसे बाहर से निकालने की जद्दोजहद करते रहे। रस्सी पकड़कर ऊपर आ रही महिला हाथ फिसलने के कारण फिर गिर गई। समय रहते मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने उसे बाहर निकाला। कंधई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोग राहुल व फायरब्रिगेड के प्रयास की सराहना करते रहे। इसके पहले भी राहुल एटीएम का शटर तोड़ रहे चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस बुला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed