फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman held hostage and robbed; FIR registered.

Pratapgarh News: महिला को बंधक बनाकर लूटा, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Woman held hostage and robbed; FIR registered.
इलाके के गोदलपट्टी स्थित अमरगढ़ कोट निवासिनी चंदा सिंह के घर पहुंचे बदमाशों ने बंधक बनाकर लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। उनके पति सुरेश सिंह बाहर रहते हैं। वह अकेले ही पुराने राजमहल नुमा कोठी में निवास करती हैं। तहरीर में उन्होंने बताया कि वह दरवाजे पर बैठी थीं। तब तक लगभग तीन चार की संख्या में आए बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। घर के अंदर सोने- चांदी के गहने व नकदी और कपड़े सब कुछ उठा ले गए। घटना की जानकारी पर सीओ प्रदीप सिंह, आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंची थी। मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सोमवार को मौके से साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया है। कुछ संदिग्धों को उठाया भी गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed