{"_id":"6522f0470f3ba54ba107ae16","slug":"will-install-17-new-transformers-asked-for-five-crores-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-5589-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संपादित- 17 नए ट्रांसफार्मर लगाएंगे, मांगे पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संपादित- 17 नए ट्रांसफार्मर लगाएंगे, मांगे पांच करोड़
Sun, 08 Oct 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहर के 25 मोहल्लों में बड़े ट्रांसफार्मर का लोड कम करने का लक्ष्य, फॉल्ट की मरम्मत में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। घनी बस्तियों में लगे बड़े ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं। लोड कम करने के लिए कटआउट पोल के सहारे 150 और 250 केवीए के विभाग ने 17 नए ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी को भेजा गया है। इसके लिए पांच करोड़ रुपये मांगे हैं। इससे लोकल फॉल्ट दूर करने में भी आसानी होगी।
शहर के चार उपकेंद्र के 25 मोहल्ले में 440 के 15 और 250 केवीए के 65 ट्रांसफार्मर लगे हैं। दहिलामऊ, रूपापुर, कादीपुर, बाबागंज उपकेंद्र पर प्रत्येक माह 20 हजार यूनिट तक बिजली का खर्च है। दुकान, बाजार, स्कूली संस्था, अन्य उद्योग के अधिभार की वजह से शहर के अलग-अलग प्वाइंट पर पहले से लगे 440 केवीए के 15 जबकि 250 केवीए की क्षमता के 65 ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं।
अब विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम की तर्ज पर 100 मकान की बस्ती के पास 150 केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाकर कटआउट पोल लगाने की तैयारी की है। इससे लोकल फॉल्ट के दौरान स्थानीय उपकेंद्र से शटडाउन नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
250 मकान की बस्ती वाले मोहल्ले में 440 व 250 केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। कुल मिलाकर नए प्रस्ताव में अधिकांश प्वाइंट पर 150 केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्म अधिक लगेगा, जबकि कुछ प्वाइंट पर 440 को हटाकर 250 केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। नए प्रस्ताव के लिए विभाग की ओर से पांच करोड़ रुपए के करीब बजट का अनुमोदन करने की मांग की गई है।
इनसेट
ज्यादा लोड वाले ट्रांसफार्मर
नगर क्षेत्र में सगरा कांशीराम कॉलोनी, अष्टभुजा नगर, शुकूलपुर, पूरे ईश्वरनाथ, पूरे केशवराय, करनपुर, रोडवेज बस स्टैंड, स्टेडियम गली, आवास विकास कॉलोनी, दहिलामऊ नार्थ, भुलियापुर, सियाराम कॉलोनी, जोगापुर, कांशीराम कॉलोनी, सरोज चौराहा, देवकली, स्टेशन रोड, तहसील सदर रोड, स्टेशन रोड, महुली मंडी रोड, चिलबिला स्टेशन रोड के पास लगे 250 केवीए की क्षमता के ट्रांसफार्मर लोड से हाफ रहे हैं। डीएम आवास रोड, एसपी कार्यालय गेट, भंगवाचुंगी, चौक, पुलिस लाइन तिराहा के पास लगा 440 केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड है।
इनसेट
इन प्वाइंट पर नए ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी
150 केवीए की क्षमता का नया ट्रांसफार्मर सगरा कांशीराम कालोनी में 2, मीराभवन में 1, अष्टभुजा नगर में 1, दहिलामऊ नार्थ में 1, सदर तहसील के पास 1, पल्टन बाजार गली में 1, महुली में 1, अचलपुर में 1, स्टेशन रोड पर 1, विवेक नगर में 1, भुलियापुर में 1, चिलबिला के दो वार्ड में 2 लगाने की तैयारी है, जबकि कुल तीन नए प्वाइंट पर 250 केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर लगेगा। पुराने ट्रांसफार्मर प्वाइंट पर कुछ बदलाव करने की तैयारी है।
...........
वर्जन
शहर में कुल 17 नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग निगम को पत्र भेजकर की गई है। पुराने ट्रांसफार्मर का लोड कम करने के लिए छोटे ट्रांसफार्मर को बस्ती के भीतर कटआउट पोल पर लगाया जाएगा। उम्मीद है कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी।
- अजीत कुमार यादव, एसडीओ नगर, सदर डिवीजन