{"_id":"69cc05768ad45fb76a073ca4","slug":"wife-consumed-poisonous-substancehusband-cut-her-hand-with-a-sharp-weapon-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-163690-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ...पति ने धारदार हथियार से काटा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ...पति ने धारदार हथियार से काटा हाथ
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती और रुपये के लेनदेन के विवाद में मंगलवार की शाम विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत गंभीर देख पति ने भी धारदार हथियार से खुद का हाथ काट लिया। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्रयागराज एसआरएन रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार जगदीशपुर निवासी 40 वर्षीय जियालाल की 32 वर्षीय पत्नी अनुसुइया ने सोशल मीडिया के फेसबुक पर अज्ञात व्यक्ति से दाेस्ती की थी। वह उससे बातचीत भी करने लगी थी। जानकारी के बाद जियालाल ने उसे मना भी किया लेकिन उसने बातचीत बंद नहीं की। इस बीच उसने बातचीत करने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन रुपये भी भेज दिए।
जानकारी मिलने पर दंपती के बीच मंगलवार को विवाद हुआ। शाम को अनुसुइया ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। खबर मिलने पर घर पहुंचे जियालाल ने पत्नी की हालत देख आवेश में आकर खुदकुशी के लिए धारदार हथियार से अपने बाएं हाथ की नस कई स्थानों से काट ली। यह देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए लेकर राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचे। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जियालाल के हाथ में करीब बीस टांके लगाए गए। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्ति से बातचीत व रुपये के विवाद में दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की छानबीन की जा रही है।