{"_id":"64ac6ac2783e4ce4ff07ecd5","slug":"wife-attacked-with-gandase-for-killing-husband-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-1440-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पति की हत्या के लिए पत्नी ने गंडासे से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पति की हत्या के लिए पत्नी ने गंडासे से किया वार
Tue, 11 Jul 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
संग्रामगढ़ क्षेत्र के गोविंदनगर अस्थवा निवासी लालजी सरोज पर सोमवार दोपहर सोते समय पत्नी ने गंडासे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ईंट भट्ठा मजदूर को उपचार के लिए प्रयागराज भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया।
गोविंद नगर अस्थवा निवासी लालजी सरोज जीविकोपार्जन के लिए एमपी में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शनिवार को ही वह अपने घर लौटा था। घर पर उसकी पत्नी सुमन व तीन बच्चे रहते हैं। किसी बात को लेकर सोमवार की सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
दोपहर में लालजी कमरे में सो रहा था। ग्रामीणों के अनुसार पत्नी सुमन ने अपने पति के ऊपर गंडासे से प्रहार कर दिया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लालजी चारपाई पर लहूलुहान पड़ा था। आनन-फानन में लोग उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़ ले गए।
विज्ञापन
जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। परंतु परिजन मनगढ़ स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गंडासे संग हिरासत में ले लिया।
इलाके में इस बात की भी चर्चा है कि महिला किसी दूसरे युवक से बातचीत करती थी। घटना के बाद बच्चों की देखभाल को लेकर हर कोई चिंतित नजर आया। संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष इंद्रदेव ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम के आदेश पर बच्चे की लाश कब्र से खोदकर निकलवाई, जांच को भेजा
महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे हरिकेश निवासी विनोद सरोज के 6 वर्षीय पुत्र प्रियांश की घर में रखी चूहा मारने की दवा खाने से बीते अप्रैल माह में मौत हो गई थी।
मामले में बच्चे की मां श्यामकली ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया था कि पड़ोसियों ने जहर देकर उसे मार डाला। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
डीएम की अनुमति के बाद सोमवार को एसडीएम कुंडा अवनीश त्रिपाठी और सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता की मौजूदगी में महेशगंज पुलिस ने बच्चे का शव कब्र से खोदवा कर शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।