फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Why do not you have your heart throwing me

मुझे फेंकते हुए तुम्हारा दिल क्यों नहीं पसीजा मां

Thu, 14 Mar 2019 11:32 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Why do not you have your heart throwing me
चौराहे के करीब सड़क पर मिली मासूम - फोटो : प्रतापगढ़
कटरामेदनीगंज के करीब शिव पैलेस के सामने सड़क के किनारे गुरुवार की सुबह महिलाएं गुजरीं तो दंग रह गईं। सफेद कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची पड़ी थी। उसकी सिसकियों की आवाज जब महिलाओं के कानों तक पहुंची तो भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने उसे उठाया, दुलारा और चुप कराने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


ममता की गर्माहट मिली तो उसकी सिसकियां कम हो गईं। कुछ देर में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। सिटी चौकी से पहुंचे दरोगा योगेंद्र सिंह आनन-फानन में उसे महिलाओं के साथ किसी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। नवजात बेटी को महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती करा दिया गया। उसकी देखभाल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व चिकित्सक करने लगे। पुलिस ने इसकी सूचना बाल कल्याण को भेज दी। कई लोग बच्ची को गोद लेने की इच्छा भी जताते रहे।
विज्ञापन


एक और बात मुझे कहनी है...
मैं अपनी किस्मत खुद लिखूंगी, पर एक बात कहूंगी.. बेटियों से ऐसे मुंह न मोड़िए। हम सुरक्षित रहेंगी तो आपका मान ही बढ़ाएंगीं।

हम शर्मिंदा हैं....
जिले में नवजात बच्चों को लोकलाज के भय से फेंकने का सिलसिला काफी अर्से से चला आ रहा है। साल भर के भीतर जनपद के हर कोने में नवजात बच्चे मिले। जिसमे 11 बेटियां ही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजात बच्ची मिली है। वह स्वस्थ है। देखभाल के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे फेंकने वालों की तलाश की जा रही है।
रवींद्र श्रीवास्तव, नगर कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed