फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   When petrol pump manager and salesman lost in Dream XI

Pratapgarh News: पेट्रोल पंप मैनेजर व सेल्समैन ड्रीम इलेवन में हारे तो गढ़ी लूट की कहानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
When petrol pump manager and salesman lost in Dream XI
कोतवाली के मौली चकिया में बुधवार भोर में पेट्रोल पंप मैनेजर व सेल्समैन ने ड्रीम इलेेवन में रुपये हारने के बाद लूट की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार घंटे में वारदात का खुलासा कर दिया। मैनेजर और सेल्समैन के पास से लूटे गए रुपये, सीसीटीवी की डीवीआर और मोबाइल फोन बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तारापुर कंदई के रहने वाले अवधेश बहादुर का मौली चकिया में पेट्रोल पंप है। इसका संचालन लालगंज के ढिंगवस के रहने वाले अश्वनी श्रीवास्तव करते हैं। पेट्रोल पंप पर बिसहिया निवासी राहुल तिवारी मैनेजर और मझिलगांव रायजी का पुरवा निवासी सचिन मिश्र सेल्समैन का काम करते थे। बुधवार भोर करीब साढ़े तीन बजे मैनेजर राहुल ने पुलिस को सूचना दी कि चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर दो दिन की बिक्री के 2.72 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए और सेल्समैन का मोबाइल भी तोड़ दिया। लूट की खबर पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सुबह एसपी डॉ. अनिल कुमार, आईजी प्रेम गौतम पहुंचे। मैनेजर व सेल्समैन से घटना को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि लूट की घटना की साजिश पंप के मैनेजर और सेल्समैन ने ही मिलकर रची थी। इनके पास से लूट के 1,25,460 रुपये और सीसीटीवी की डीवीआर और मोबाइल फोने बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि ऑनलाइन गेम ड्रीम इलेवन में कुल 1.47 लाख रुपये हारने के बाद दोनों ने लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed